BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को न लगाना पड़े कार्यालय का चक्करः उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 13, 2020
in समाचार
योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को न लगाना पड़े कार्यालय का चक्करः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: मोहनपुर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में ’’सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर उपायुक्त नैन्सी सहाय व उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.
कार्यक्रम उद्घाटन के पश्चात जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा सभी प्रखण्डों में ’’सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

इसके माध्यम से आप सभी की समस्याओं का त्वरित गति से दूर करने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है. आप सभी आम जनता से मेरा अनुरोध होगा कि अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखें, ताकि ज्यादा से ज्यादा फायदा आप सभी को मिले। किसी प्रकार की जानकारी के साथ योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए आ रही समस्याओं से अवगत करा सकते हैं, ताकि आपकी समस्यां का निदान किया जा सके.
इसके अलावे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि आप सभी के समस्याओं का समुचित निदान करना सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. आपकी समस्या प्रखण्ड स्तर पर हीं दूर करने के प्रयास हेतु सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आने वाले समय में देवघर जिला अंतर्गत सभी प्रखण्डों के पश्चात सभी पंचायतों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के शिकायतों को उपायुक्त ने बारी-बारी से सुन रोजमर्रा की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया. इसके अलावे क्रार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंदों का योजना का जल्द से जल्द लाभ दिया जाय.

इसके अलावे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ आमजनमानस को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गयी और उन्हें बतलाया गया कि इन योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने हेतु क्या-क्या पात्रता है आदि.

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा गणेश प्रसाद यादव, मितन राउत, विजय कुमार यादव, गणेश यादव, मितन महतो, भोला राउत, वकिल यादव, जयलाल यादव को 50 प्रतिशत अनुदान पर सिंचाई हेतु आठ पम्प सेट का वितरण किया गया.

इसके अलावे स्कूली बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस, स्कूल बैग, साइंस कीट, मैथ कीट एवं पुस्तकालय हेतु पुस्तक वितरित की गयी. कार्यक्रम के दौरान झुमरी मुर्मू, ओमकार कुमार को व्हील चेयर का वितरण किया गया। इसके अलावे यकुब मियां, शबीव अंसारी, असिदान बीबि, शीला देवी, मर्जिना खातुन, ब्रम्हदेव शर्मा को गोल्डेन कार्ड प्रदान की गयी. साथ हीं 15 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृमि प्रदान की गयी.

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने अपील करते हुए कहा कि हर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन अपराह्न 12 बजे से किया जाता है. ऐसे में आप सभी अपनी शिकायतों और सुझावों को मुझतक सीधा पहुंचा सकते है। इसके अलावे उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वैसे बुजुर्ग या दिव्यांग लोग जिन्हें अत्यधिक आवश्यकता है सरकारी लाभ की वैसे लोग यदि आपलोग को दिखें या उनके बारे पता चले तो उसकी सूचना अविलम्ब जिला प्रशासन को दें, ताकि प्राथमिकता के आधार पर उन्हें सहायता प्रदान की जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोर्टरूम में ही हाथ जोड़कर रोने लगी निर्भया की मां, कहा- आखिर कब मिलेगा इंसाफ

Next Post

तेजस्वी यादव ने रिम्स में लालू प्रसाद से की मुलाकात, ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा

Next Post
तेजस्वी यादव ने रिम्स में लालू प्रसाद से की मुलाकात, ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा

तेजस्वी यादव ने रिम्स में लालू प्रसाद से की मुलाकात, ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d