गुमला (सिसई): विधानसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का चुनाव शनिवार को अप्रिय घटना के साथ सम्पन्न हो गया. सिसई विधानसभा क्षेत्र में कुल 68.60 फीसदी मतदान किया गया.
मतदान के क्रम में लगभग सभी बुथों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ बनी रही. लोग लंबे कतार में खड़े होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी के लिए उत्साहित थे. ग्रामीणों ने अपने चहिते प्रत्याशी एवं लोकप्रिय पार्टियों के पक्ष में जोरदार मतदान किया.
स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव एवं जिप अध्यक्ष ने किया मतदान
लोकतंत्र के इस महापर्व के दूसरे चरण में खुद को सम्मिलित करने एवं मतदान करने के लिए लोग अपने कामकाज को परे कर आए थे.
इसी क्रम में विधानसभा स्पीकर सह भाजपा उम्मीदवार डॉ. दिनेश उरांव ने अपने गांव मुरगु के बूथ में पत्नी संग मतदान किया एवं सभी से मतदान करने की अपील भी की.
वहीं, भाजपा नेत्री सह जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने भी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुपुत्री चांदनी के साथ मतदान करने पहुंची एवं कतार में खड़े ग्रामीणों के साथ खड़े रहकर महापर्व में खुद को सम्मिलित कर मतदान किया.

