BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

थानाध्यक्ष के निलंबन को लेकर ग्रामीणों ने दिया एक दिवसीय धरना

दस दिन पूर्व दरवाजे से हुई थी ट्रैक्टर की चोरी

by bnnbharat.com
July 23, 2020
in समाचार
थानाध्यक्ष के निलंबन को लेकर ग्रामीणों ने दिया एक दिवसीय धरना
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी:  रुन्नीसैदपुर में दरवाजे से ट्रैक्टर चोरी मामला दिन प्रतिदिन गहराता ही जा रहा है. थानाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद सिंह के निलंबन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के गंगवाराबुजुर्ग पंचायत के मेहसौल गांव के ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार राकेश साह के घर पर एकजुट होकर सोशल डिस्टेंस व लॉकडाउन का पालन करते हुए सभी ने थानाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद सिंह के विरुद्ध एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन किया.

जिसमें लोगो ने थानाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद सिंह को लाईन हाजिर,चोरी की गई ट्रैक्टर की अबिलम्ब बरामदगी,रात्रि गस्ती के नाम पर खानापूर्ति बन्द करो,थाने में पहुंचे पीड़ित लोगों के साथ मानवीय व्यवहार करें, शराब माफिया मुर्दाबाद, रुन्नीसैदपुर के भ्रष्टथानाध्यक्ष मुर्दाबाद सहित कई नारे लोग लगाते रहे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र प्रसाद साह ने शिरकत किया. कहा कि अभी लॉक डाउन को लेकर पीड़ित परिवार के घर पर ही पहुंचकर ही थानाध्यक्ष के विरुद्ध एसपी अनिल कुमार के द्वारा अभी तक कार्यवाई नही किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की. साथ ही कहा कि ट्रैक्टर चोरी हुए 12 दिन बीत गया, लेकिन आज तक ट्रैक्टर का कोई सुराग नही लग सका और थानाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद सिंह के द्वारा पीड़ित परिवार को थाना से भागने को कहा गया. और प्राथमिकी दर्ज नही करने की बात कही गई.

उसके बाद घटना को लेकर जब मीडिया में बात आई तो घटना के चार दिन के बाद ट्रैक्टर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई. थानाध्यक्ष श्री सिंह का तालुकात शराब माफियाओं से है। वैसे शराब माफियाओं को संरक्षण देते आ रहे हैं. यदि लॉक डाउन नही रहता तो रुन्नीसैदपुर के एनएच 77 से लेकर कोरलहिया तक सड़क को जाम किया जाता लेकिन सरकार के दिशा निर्देश का पालन किया जा रहा है.

यदि थानाध्यक्ष को लाईन हाजिर नही किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र की जनता. मौके पर पीड़ित ट्रैक्टर मालिक राकेश साह, जय नारायण राय,ललित साह, पुनीत साह, फूलदेव राउत,दिनेश महतो,लाल बाबू राउत,ठगा साह, किसन देव महासेठ, गणेश पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अशोकनगर नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण 28 जुलाई को

Next Post

स्ट्रीट वेंडर्स को बैंक ऋण के लिए स्टाम्प ड्यूटी में छूट

Next Post
स्ट्रीट वेंडर्स को बैंक ऋण के लिए स्टाम्प ड्यूटी  में छूट

स्ट्रीट वेंडर्स को बैंक ऋण के लिए स्टाम्प ड्यूटी में छूट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d