25 गाय बैलों को गो हत्या के लिए ले जा रहे 4 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर अड़की थाना पुलिस को सौंप दिया है.सभी आरोपी रांची के रहनेवाले हैं.

Also Read This : बिहार के तर्ज़ पर झारखण्ड में भी हो शराब बंदी : जदयू
गिरफ्तार चारों आरोपियों के नाम मोहम्मद दानिश-रांची, मोहम्मद तैयब- कांटाटोली रांची ,मोहम्मद तनवीर आलम- गढ़ाटोली शांतिनगर रांची और मोहम्मद शाहिद -हज़ारीबाग़ हैं.

सभी आरोपियों को न्यायालय की अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पशुओं को अड़की क्षेत्र के सलगाडीह होते हुए नहर के रास्ते रांची लाया जा रहा था.

