हजारीबाग: विष्णुगढ़ के भेलवारा में समारोह पुर्वक वृक्षों का रक्षाबंधन कर ग्रामीणों ने वनों की सुरक्षा की गारंटी ली. इस अवसर पर उपस्थित झाविमो नेता चंद्रनाथ भाई पटेल ने पर्यावरण की संरक्षण के लिए वनों की सुरक्षा पर जोर दिया.
उपस्थित झामुमो नेता राम प्रकाश भाई पटेल ने भी वनों की सुरक्षा की अपील की. मौके पर जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल, टेकोचंद महतो, इंको वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार मेहता, खुबलाल भारती, संतोष कुमार, गंगाधर महतो, संजय पटेल, महेंद्र कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष मधचसूदन प्रसाद उपस्थित थे.

