BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

थाना प्रभारी पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग, ग्रामीणों ने दो घंटे तक सड़क किया जाम,

by bnnbharat.com
February 25, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगाः बगड़ू थाना क्षेत्र में पुलिस के डर से बालू लोड ट्रैक्टर को लेकर भाग रहे एक नाबालिग की बुधवार को हादसे में मौत हो गई. पुलिस उसका पीछा कर रही थी. इसके बाद गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने शहर के सुभाष चौक को जाम कर दिया. ग्रामीणों की मांग है कि बगड़ू थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह को तत्काल निलंबित कर उन पर हत्या का मामला चलाया जाए. SDPO जितेंद्र कुमार सिंह, BDO राजेश डुंगडुंग, DSP परमेश्वर प्रसाद द्वारा जांच करने के आश्वासन के बाद लोगों ने करीब दो घंटे बाद जाम खत्म किया.

इससे पूर्व ग्रामीण सुबह लगभग 10:30 बजे सदर अस्पताल सैकड़ों की संख्या में पहुंचे थे. जहां SP को मौके पर बुलाने की मांग की गई. वहां पहुंचे SDPO जितेंद्र कुमार सिंह से ग्रामीणों ने वार्ता की. इस क्रम में बात नहीं बनने के बाद सभी ग्रामीणों ने सुभाष चौक को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने अपनी मांग के बारे में बताया कि वो चाहते हैं कि बगड़ू थाना प्रभारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए. मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए दिए जाए. मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. पुलिस-प्रशासन गांव में आकर बेवजह आम लोगों को परेशान ना करें.

ग्रामीणों के अनुसार, मृत राजेश महतो (17) के पिता बाहर ईंट-भट्ठा में काम करते हैं. बुधवार की शाम बगरू थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में राजेश महतो के चरहू स्थित घर पर पहुंचे. पुलिस द्वारा राजेश के ट्रैक्टर पर अवैध बालू लदे होने की बात कह उसे अपने साथ ले गए. ट्रैक्टर पुलिस का जवान चला रहा था. जबकि राजेश पुलिस जीप में बैठा था.

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 3 किलोमीटर आगे जाने पर पुलिस ने राजेश को ट्रैक्टर चलाकर थाना आने की बात कही. पुलिस आगे चल रही थी और राजेश पीछे ट्रैक्टर से आ रहा था. इसी बीच पुलिस से डरा-सहमा राजेश ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. पुलिस उसका पीछा करने लगी. इसी दौरान रास्ते में राजेश ट्रैक्टर से गिरकर जख्मी हो गया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोटरसाईकिल पुलिया से टकरायी, एक की मौत, एक घायल

Next Post

बिना रजिस्ट्रेशन टीका लगवाने आ गए डॉक्टर, कोवैक्सीन का किया विरोध

Next Post
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

बिना रजिस्ट्रेशन टीका लगवाने आ गए डॉक्टर, कोवैक्सीन का किया विरोध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d