BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य केंद्र में कर्मी नहीं रहने से नाराज ग्रामीणों ने केंद्र में लगाया ताला

आक्रोशित ग्रामीणों ने ताला खोलवाने गयी पुलिस के जवानों पर किया पथराव, थाना प्रभारी सहित पांच जवान घायल

by bnnbharat.com
May 29, 2020
in Uncategorized
स्वास्थ्य केंद्र में कर्मी नहीं रहने से नाराज ग्रामीणों ने केंद्र में लगाया ताला

स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मी नहीं रहने से नाराज ग्रामीणों ने केंद्र में लगाया ताला

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड में दुमका जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के बांसकुली गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला खोलवाने गयी पुलिस टीम पर क्वारंटाइन सेंटर बनाने तथा स्वास्थ्य केंद्र में कर्मी नहीं रहने से नाराज ग्रामीणों ने गुरूवार को पथराव कर दिया. जिससे टोंगरा के थाना प्रभारी सहित कम से पांच जवान घायल हो गये.

पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रानीश्वर प्रखंड और टोंगरा थाना क्षेत्र के बांसकुली गांव स्थित स्वास्थ केंद्र का ताला खुलवाने गयी पुलिस के जवानों पर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पथराव किये जाने से पुलिस के कई जवानों को चोट लगी है.

उन्होंने बताया कि पुलिस बल पर पथराव करने वाले ग्रामीणों को चिन्हित करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र के बांसकुली गांव में बुधवार को बाहर से आये दो प्रवासी मजदूर ग्रामीणों को लेकर स्थानीय ग्रामीण कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के मद्देनजर बनाये गये एकांतवास केन्द्र (क्वारंटाइन ) में ले गये लेकिन कुछ लोगों ने दोनों को इस एकांतवास केन्द्र क्वारंटाइन सेंटर में रखने पर विरोध करने लगे और यहां रहने से मना कर दिया.

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों प्रवासी मजदूरों को स्वास्थ्य जांच के लिए बांसकुली गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये लेकिन किसी कर्मी के मौजूद नहीं रहने की वजह से मौके पर उपस्थित सफाई कर्मी ने दोनोंं का स्वास्थ केंद्र में रखने से इनकार कर दिया. इससे नाराज होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ दिया.

इस बात की सूचना मिलने पर गुरूवार को रानीश्वर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार और अचंल अधिकारी अतुल रंजन भगत, टोंगरा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टोंगरा और रानेश्वर थाना पुलिस की टीम ने गुरूवार को ग्रामीणों को समझा बुझाकर स्वास्थ्य केंद्र का ताला खोलवाने की पहल की लेकिन इस संकट की घड़ी में स्वास्थ्य केंद्र में किसी कर्मी के मौजूद नहीं रहने से नाराज ग्रामीणों ने केंद्र का ताला खोलने देने से मना कर दिया. सूत्रों ने बताया कि इस बीच कुछ आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी जिससे टोंगरा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह और पुलिस के जवान शंकर राय बांद्रा गम्भीर रूप से घायल हो गये और तीन, चार और पुलिस कर्मी चोटिल हो गये.

घायल पुलिस कर्मियों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस घटना की सूचना मिलते पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए निकट के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना की आड़ में गौ-तस्करी, 25 गोवंशीय पशु जब्त

Next Post

कोरोना के दौरान केयर गिवर्स की भूमिका (घर-परिवार-06)

Next Post
कोरोना के दौरान केयर गिवर्स की भूमिका (घर-परिवार-06)

कोरोना के दौरान केयर गिवर्स की भूमिका (घर-परिवार-06)

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d