रांची: एक बार फिर समाजसेवी राजीव रंजन राजू से मांडर विधानसभा क्षेत्र के ब्राम्बे निवासी ग्रामीणों ने मुलाकात की एवं अपनी समस्याओं से अवगत करवाया. जिसमें सबसे अहम मुद्दा बिजली की समस्या थी जो बद से बदतर होती जा रही है. अभी दो दिन पहले ही ग्रामीणों ने इन्हें बिजली की समस्या से अवगत करवाया था, पर इनके समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाने के कारण ग्रामीण काफी उग्र आंदोलन चलाने की मांग कर रहे थे. उनसे बात करने पर पता चला कि संबंधित अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते ग्रामीण आंदोलन करने के लिए विवश हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि अभी बच्चों के ऑनलाइन क्लासेज चल रहे हैं एवं ऑनलाइन परीक्षा भी होनी है. ऐसे परिस्थिति में बिजली के ना रहने पर उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा जो किसान वर्ग है उनकी अपनी समस्या है , किसानों ने बताया कि एक तो लॉकडाउन के चलते उनकी कमर पहले ही टूट चुकी है और अब जब लॉकडौन समाप्त हो चुका है तो बिजली की समस्या उन्हें सता रही है. उनकी बातों को सुनकर राजीव रंजन राजू ने तुरन्त ब्राम्बे पंचायत के मुखिया जयवन्त तिग्गा से मुलाकात की, और उन्हें भी किसानों एवं आमजनों की समस्याओं से अवगत करवाया.
जिसे सुनकर मुखिया ने भी हर सम्भव मदद करने का आस्वाशन दिया. BNN BHARAT के संवाददाता से बातचीत के क्रम में राजीव रंजन राजू ने बताया की दो दिन पहले आपके चैनल ने भी बिजली से संबंधित समस्या को उठाया था पर नतीजा कुछ भी नहीं निकला. इसलिए मैं आज अपने किसान भाइयों एवं आमजनों के हित के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करूंगा और बात नहीं बनेगी तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी इस सिलसिले में मुलाकात कर उन्हें अवगत करवाऊंगा. और उसके बाद फिर ग्रामीणों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करूंगा की कैसे इस समस्या से निजात मिले.

