BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुकुरहुट्टु के ग्रामीणों ने सड़क बनने पर रघुवर दास के प्रति जताया आभार

by bnnbharat.com
January 5, 2021
in समाचार
सुकुरहुट्टु के ग्रामीणों ने सड़क बनने पर रघुवर दास के प्रति जताया आभार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज सुकुरहुट्टू में लोगों से मिलने पहुंचे. इस दौरान क्षेत्र की स्थानीय निवासियों और महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए क्षेत्र में बनी सड़क के लिए उनका धन्यवाद किया. महिलाओं ने कहा कि कई वर्षों से इस सड़क के लिए मांग की जा रही थी, लेकिन किसी भी सरकार में सुनवाई नहीं हुई. पिछले वर्ष जब मुख्यमंत्री के तौर पर रघुवर दास क्षेत्र के दौरे पर थे, तब महिलाओं ने उनसे सड़क बनाने का आग्रह किया. 6 महीने के अंदर ही सड़क निर्माण शुरू हो गया और 1 वर्ष में सड़क बन कर तैयार हो गई. इससे इस क्षेत्र में बड़ी समस्या का समाधान हुआ. स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह बहुत बड़ा कार्य हुआ. यहां के लोग कीचड़ में ही रहने के लिए विवश थे. नाली नहीं होने पर बरसात का पानी जमा हो जाता था, जिससे लोगों को चलने में भी कठिनाई होती थी. अब सड़क और नाली बन जाने से लोगों को आराम है. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह जरूर पूरा करती है. लेकिन वर्तमान सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर रही है. बल्कि झारखंड की स्थिति बदतर होती जा रही है. राज्य में दरिंदगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. जनवरी से अब तक 16 सौ से अधिक महिलाओं व बच्चों के साथ बलात्कार की घटना हो चुकी है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है. यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है. इसका हमें हर स्तर पर विरोध करना है क्योंकि जनशक्ति के सामने सत्ता की शक्ति कुछ नहीं है. सत्ता पर दबाव बनाने से ही इस तरह की घटनाएं रुकेंगी. हमें सरकार को बताना है कि उनकी मनमानी नहीं चलेगी. कार्यक्रम में कांके विधायक समरी लाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, रांची ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जायसवाल, जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि के आधारभूत संरचनाओं को दुरूस्त कर रही है सरकारः कृषि मंत्री

Next Post

झारखंड में नकली टाटा बाइंडिंग वायर जब्त

Next Post
झारखंड में नकली टाटा बाइंडिंग वायर जब्त

झारखंड में नकली टाटा बाइंडिंग वायर जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d