BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध संबंध के आरोप में युवक को ग्रामीणों ने बिजली के खंभे में बांधकर पीटा

by bnnbharat.com
March 24, 2020
in Uncategorized
अवैध संबंध के आरोप में युवक को ग्रामीणों ने बिजली के खंभे में बांधकर पीटा

अवैध संबंध के आरोप में युवक को ग्रामीणों ने बिजली के खंभे में बांधकर पीटा

Share on FacebookShare on Twitter

पलामू: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव में एक युवक को ग्रामीणों ने अवैध संबंध के आरोप में बिजली खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की. युवक की पिटाई किए जाने की सूचना मिलते ही तरहसी थाना पुलिस मौके पर पहुंच युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त करा लिया. युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज, डालटेनगंज रेफर कर दिया गया है. युवक बबलू आलम सतबरवा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.

मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिजली के खंभे में बांधकर पिटाई करने के मुख्य आरोपी यशवंत कुमार पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में अभी तक तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है. वहीं अन्य की पहचान में पुलिस जुटी हुई है.

तरहसी थाना प्रभारी हेंब्रम मुर्मू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिला कि टरिया गांव में एक युवक को बिजली के खंभे में बांध कर ग्रामीणों द्वारा उसे पिटाई की जा रही है. इसी सूचना पर पुलिस तत्काल गांव पहुंच युवक को ग्रामीणों कब्जे से छुड़ाया गया. युवक को ग्रामीणों द्वारा काफी पिटाई कर दी गई थी जिससे उसे स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज, डालटेनगंज भेज दिया गया.

युवक के बयान पर 3 लोगों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिसमें एक मुख्य आरोपी यशवंत कुमार पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपी को भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस को दिए बयान में युवक ने कहा है कि उसे सतबरवा में जूता चप्पल का दुकान है. तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव निवासी यशवंत कुमार पासवान के पुत्र उनके दुकान से उधार चप्पल खरीदा था. वह बकाया रकम मांगने आया था. रुपए मांगने पर यशवंत कुमार पासवान ने ग्रामीणों को जुटा कर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया और फिर ग्रामीणों ने गलत आरोप लगाकर पिटाई की.

इधर चर्चा है कि युवक बबलू आलम का अवैध संबंध टरिया गांव के एक महिला के साथ चल रहा था. उक्त महिला का बहन का घर बबलू आलम के गांव में है. इस दौरान महिला का संपर्क बबलू आलम के साथ हुआ. बबलू आलम अक्सर महिला के घर टरिया आते जाता रहा. बबलू आलम द्वारा महिला के यहां आने जाने से ग्रामीण काफी नाराज थे.

सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बबलू आलम को उक्त महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. चर्चा यह भी है कि युवक बबलू आलम महिला का एक अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था. जिसे महिला आजिज होकर युवक बबलू आलम को अपने घर बुलाकर पकड़वा दिया और बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई करा दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्णिमा नीरज सिंह ने विधायक निधि से 10 लाख की अनुशंसा की

Next Post

32000 सहियाओं को गांव-गांव कोरोना संक्रमित मरीजों की खोज में लगाया गया

Next Post
32000 सहियाओं को गांव-गांव कोरोना संक्रमित मरीजों की खोज में लगाया गया

32000 सहियाओं को गांव-गांव कोरोना संक्रमित मरीजों की खोज में लगाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d