BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BNN IMPACT: घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, निर्माण कार्य में लगाई रोक

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in Uncategorized
BNN IMPACT: घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, निर्माण कार्य में लगाई रोक

BNN IMPACT: घटिया सड़क निर्माण के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, निर्माण कार्य में लगाई रोक

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ लेकिन अधिकारी एवं ठेकेदारों की कार्यशैली में कोई भी सुधार नहीं देखा जा रहा है. सड़क कालीकरण निर्माण कार्य में जमकर घोटाले बाजी हो रही है. मात्र सड़क में झाड़ू मार दिए जाने से सड़क गायब हो जा रहे हैं. सिसई विधानसभा क्षेत्र के नागफेनी से पोढ़ा तक सड़क निर्माण कालीकरण कार्य में घोर अनियमितता बरते जाने का खबर झारखंड लेटेस्ट न्यूज में प्रकाशित होने के बाद ग्रामीण गोलबंद हो गए है. गांव के महिला पुरुषों ने सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया और 2 दिन पहले बने सड़क निर्माण कार्य की झाड़ू मार कर सफाई की गई.

कालीकरण सड़क में झाड़ू मार दिए जाने से पूरा का पूरा कालीकरण सड़क गड्ढे में तब्दील हो जा रहा है. इस चौकानेवाले सड़क निर्माण के कार्य के ठेकेदार गुमला के प्रसिद्ध ठेकेदार के रूप में ऍम सिंह का नाम सामने आ रहा है. रेडवा पंचायत समिति के सदस्य कल्याणी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता रोहित साहू एवं अन्य ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता पर असंतोष व्यक्त करते हुए राज्य की सरकार से मामले की जांच कराने की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि सड़क निर्माण में घोर अनियमितता बरती गई है विभागीय नियमों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया गया है जिसके कारण कालीकरण सड़क निर्माण कार्य बनने के साथ ही मात्र झाड़ू मार दिए जाने से गायब हो जा रहा है. इस तरह के घटिया सड़क निर्माण कार्य से राज्य की सरकार बदनाम हो रही है. क्षेत्र के ग्रामीणों ने राज्य की सरकार तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों से मामले का स्थल निरीक्षण कर नए सिरे से सड़क निर्माण कराने का मांग किया है. इस संबंध में रेडवा पंचायत क्षेत्र के पंचायत समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के कार्य में घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए प्रशासन और राज्य की सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

पंचायत समिति के सदस्य ने बताया कि सड़क कालीकरण निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है. सड़क बनते के साथ ही उजड़ जा रहे है. सड़क इतना घटिया बना है कि मात्र झाड़ू मार दिए जाने से सड़क गायब हो जा रहे हैं. गुरुवार को महिलाओं ने पोढा गांव तथा अगल-बगल के सड़कों में झाड़ू मारा जिसके कारण नए सड़क उजड़ने लगे. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया कार्य करने का आरोप लगाते हुए नए सिरे से सड़क निर्माण कराने का मांग किया है.

वही सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए संवेदक को काली सूची में डालने की कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों ने तत्काल सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झामुमो सांसद विजय हांसदा 7 को कैथरीन हेंब्रम के साथ बंधेंगे शादी के बंधन में

Next Post

बल्लेबाज बावुमा ने कहा, रंग नहीं प्रदर्शन के कारण टीम में हूं

Next Post
बल्लेबाज बावुमा ने कहा, रंग नहीं प्रदर्शन के कारण टीम में हूं

बल्लेबाज बावुमा ने कहा, रंग नहीं प्रदर्शन के कारण टीम में हूं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d