BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्रामीणों को नहीं लगाने होंगे सरकारी कार्यालयों के चक्कर: जिशान कमर

by bnnbharat.com
February 5, 2020
in समाचार
ग्रामीणों को नहीं लगाने होंगे सरकारी कार्यालयों के चक्कर: जिशान कमर

ग्रामीणों को नहीं लगाने होंगे सरकारी कार्यालयों के चक्कर: जिशान कमर

Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड के अतिनक्सल क्षेत्र पेशरार पंचायत के कुलगड़ा गांव में जनता दरबार आयोजित की गई. जनता दरबार में उपायुक्त जिशान कमर समेत जिले के तमाम आलाधिकारी पहुंचे एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए समस्या का निराकरण को लेकर ऑन स्पाॅट कार्रवाई की.

जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उपायुकत जिशान कमर ने कहा कि ग्रामीणों को अपने हक के लिए अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे,अब जिला प्रशासन खुद आपके पंचायत एवं गांव में पहुंच कर आपकी समस्या को जानेगी एवं समस्या का निराकरण ऑन स्पाॅट करेंगी.

उपायुक्त कमर ने कहा कि सरकार जो भी विकास योजनाएं बनाती है वह गांव एवं ग्रामीणों के विकास के लिए, आप सभी ग्रामीण जिला प्रशासन के साथ आपसी समन्वय बनाकर गांव में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले एवं गांव के विकास के द्वार को खोलने में अपनी जिम्मेवारी निभाऐं.

उपायुक्त कमर ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी को अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो बेहिचक मुझसे मिल सकते है एवं समस्या से अवगत कराया सकते है. आपके विकास के लिए मैं सदैव तत्पर्य हूं. जनता दरबार के द्वौरान उपायुक्त कमर ने ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी दी एवं संचालित विकास योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबन की राह पर चलने को लेकर प्रेरित किया.

मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, डीआरडीए निर्देशक पंकज कुमार सिंह, एसडीओ सागर कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक छठु विजय सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रीति सिन्हा, श्रम अधीक्षक बबन सिंह, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिवपुजन राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, सीओ हरिश कुमार, आत्मा के उप निर्देशक सप्तमी झा, मुखिया समेत ग्रामीण मौजूद थे.

चइका बांध की मरम्मति एवं सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कुलगाड़ा गांव में लगे जनता दरबार के दौरान उपायुक्त जिशान कमर के समक्ष मुखिया एवं ग्रामीणों ने कुलगाड़ा गांव में बने चइका बांध निर्माण की मरम्मति की मांग की.

मुखिया के द्वारा बताया गया कि लगभग 30 वर्षों से बांध की जीर्णोधार नहीं किया गया है, जिसके कारण गांव में किसानों को पटवन के साधान नहीं मिल पाता है. अगर बांध की मरम्मति कर दी जाए तो लगभग पांच सौ एकड़ जमीन सिंचिंत होगी एवं गांव खुशहाल हो जाएगा. जिस पर उपायुक्त कमर ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच कर लघु सिंचाई विभाग से बांध मरम्मति को लेकर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया.

ग्रामीण मजीद अंसारी ने उपायुक्त को बताया कि केदवी गांव में सड़क नहीं होने से भारी परेशानी होती है जिस पर उन्होंने बीडीओ को जांच कर अविलंब सड़क निर्माण कार्य आरंभ करवाने को लेकर निर्देशित किया.

इस दौरान उपायुक्त कमर के समक्ष राशन,पेंशन समेत लगभग एक सौ से भी अधिक आवेदन आएं जिस पर उपायुक्त श्री कमर के द्वारा राशन एवं पेंशन के आवेदन को ऑन स्पाॅट स्वीकृति की कार्रवाई की गई वहीं अन्य समस्याओं को दो दिनों के अंदर समाधान का निर्देश दिया गया।

ग्रामीणों को विकास योजनाओं की दी गई जानकारी, हक लेने को लेकर किया गया जागरूक

सदर प्रखंड के कुलगाड़ा गांव में लगे जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों को सरकार की ओर से विभिन्न विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा दी गई एवं विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ लेने को लेकर प्रेरित किया गया.

इस दौरान आइटीडीए, शिक्षा विभाग कृषि विभाग, श्रम विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, प्रखंड से संचालित योजनाऐं समेत अन्य विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई.

परिसंपितयों का हुआ वितरण, बेरोजगारों का हुआ निबंधन

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कुलगड़ा गांव में लगे जनता दरबार के कृषि विभाग की ओर से 50 प्रतिशत के अनुदान पर बाल गोविंद साव एवं बिरजू उरांव दो लाभूको को पंप सेट दिया गया.

वहीं बेरोजगार युवक एवं युवतियों का नियोजनालय के द्वारा निबंधन भी किया गया. इस दौरान अन्य विभाग द्वारा स्टाॅल लगाकर योजनााओं की जानकारी दी गई.

स्वास्थ्य शिविर लगार मरीजों की हुई जांच

सदर प्रखंड के कुलगाड़ा गांव में लगे जनता दरबार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. इस दौरान ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की गई एवं मुफ्त में दवा का भी वितरण किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन, देश के करोड़ों देशवासियों की आस्था और श्रद्धा का सम्मान: गिलुवा

Next Post

निर्भया केस: सभी दोषियों को एक साथ होगी फांसी, 7 दिन का समय

Next Post
निर्भया केस: सभी दोषियों को एक साथ होगी फांसी, 7 दिन का समय

निर्भया केस: सभी दोषियों को एक साथ होगी फांसी, 7 दिन का समय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d