BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Vinod Khanna Special: वो ओशो के बगीचे की रखवाली करते थे, टॉयलेट साफ करते थे, खाना बनाते थे

विनोद खन्ना में बॉलीवुड का महानायक बनने की क्षमता थी लेकिन संन्यासी बनने की चाहत ने उन्हें करियर के सबसे ऊंचे शिखर से नीचे खींच लिया

by bnnbharat.com
April 27, 2020
in समाचार
Vinod Khanna Special: वो ओशो के बगीचे  की रखवाली करते थे, टॉयलेट साफ करते थे, खाना बनाते थे
Share on FacebookShare on Twitter

विनोद खन्ना का जन्म एक व्यापारिक परिवार में 06 अक्टूबर 1946 को पेशावर , ब्रितानी भारत (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था.  उनका परिवार अगले साल 1947 में हुए भारत-पाक विभाजन के  बाद पेशावर से मुंबई आ गया थ.  उनके माता-पिता का नाम कमला और किशनचंद खन्ना था. 1960 के बाद की उनकी स्कूली शिक्षा नासिक के एक बोर्डिग स्कूल में हुई वहीं उन्होंने सिद्धेहम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया था.

इनके तीन पुत्र और एक पुत्री है जिसमें अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना जो कि दोनों फ़िल्म अभिनेता है. 27 अप्रैल 2017 को लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने के कारण मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया.

फिल्मी सफर

उन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरूआत 1968 में आयी फ़िल्म “मन का मीत” से की जिसमें उन्होंने एक खलनायक का अभिनय किया था. कई फ़िल्मों में उल्लेखनीय सहायक और खलनायक के किरदार निभाने के बाद 1971 में उनकी पहली एकल हीरो वाली फ़िल्म हम तुम और वो आया.

विनोद खन्ना का स्टारडम ऐसा था कि उनके सामने किसी और हीरो की गिनती तक नहीं होती थी. कहा तो ये भी जाता है कि विनोद खन्ना में बॉलीवुड का महानायक बनने की क्षमता थी लेकिन संन्यासी बनने की चाहत ने उन्हें करियर के सबसे ऊंचे शिखर से नीचे खींच लिया.

1982 में वह रजनीश आश्रम में संन्यासी बन गए. इससे पहले उन्होंने घंटों ओशो के वीडियो देखे. उनके साथ समय बिताया. वह सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बॉलीवुड में काम करते और फिर उनकी कार पुणे की ओर भागती नजर आती.  हफ्ते के आखिरी दो दिन वह पुणे के ओशो आश्रम में गुजारते.

विनोद खन्ना ने एक इंटररव्यू में कहा था,

‘मैं ओशो के बगीचे (अमेरिका में) की रखवाली करता था. मैं टॉयलेट साफ करता था. मैं खाना बनाता था और उनके कपड़ों का नाप मुझसे लिया जाता था क्योंकि हमारी कद-काठी एक थी’

बतौर निर्माता उन्होंने 1997 में हिमालय पुत्र फिल्म में काम किया.  कुछ वर्ष के फ़िल्मी संन्यास, जिसके दौरान वे आचार्य रजनीश के अनुयायी बन गए थे, के बाद उन्होंने अपनी दूसरी फ़िल्मी पारी भी सफलतापूर्वक खेली और 2017 तक फ़िल्मों में सक्रिय रहे.

राजनैतिक कैरियर

वर्ष 1997 और 1999 में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा  की ओर से सांसद चुने गए थे. जबकि 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रिय मंत्री भी रहे. इसके बाद सिर्फ 6 माह पश्चात ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया था.

प्रमुख फिल्में

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2007 रिस्क
2007 चूड़ियाँ
2005 पहचान वकील दीपक खन्ना
2002 लीला
2002 क्रांति
2001 दीवानापन रणवीर चौधरी
1997 हिमालय पुत्र ए सी पी सूरज खन्ना
1997 ढाल इंस्पेक्टर वरुण सक्सेना
1997 दस
1996 मुकदमा कप्तान अजीत सिंह
1995 हलचल ए सी पी सिद्धान्त
1995 जनम कुंडली
1994 ईना मीना डीका डीका
1994 प्यार का रोग
1994 इक्का राजा रानी
1993 क्षत्रिय
1993 इंसानियत के देवता बलबीर
1992 निश्चय रवि यादव
1992 परंपरा ठाकुर पृथ्वी सिंह
1992 हमशक्ल
1992 पुलिस और मुज़रिम डी विशाल खन्ना
1992 वक्त का बादशाह
1991 खून का कर्ज़ करन
1991 धर्म संकट बिरजू
1991 फरिश्ते
1990 मुकद्दर का बादशाह
1990 लेकिन
1990 ज़ुर्म
1990 पत्थर के इंसान अर्जुन
1990 सी आई डी इंस्पेक्टर वीर
1990 महासंग्राम
1989 चाँदनी ललित खन्ना
1989 बटवारा विक्रम सिंह
1989 सूर्या सूरज सिंह
1989 उस्ताद
1989 महादेव अर्जुन सिंह
1988 आखिरी अदालत इंस्पेक्टर अमर कौशल
1988 रिहाई अमरजी
1988 फ़ैसला बिरजू
1988 दयावान
1987 इंसाफ
1985 सत्यमेव जयते इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह
1983 दौलत के दुश्मन विनोद
1982 इंसान
1982 राजपूत भानू
1982 ताकत
1982 राज महल
1982 दौलत
1981 खुदा कसम सुमेर सिंह
1981 एक और एक ग्यारह
1981 जय यात्रा राजू वर्मा
1981 कुदरत
1980 गरम खून
1980 बॉम्बे 405 मील
1980 कुर्बानी अमर
1980 ज़ालिम
1980 द बर्निंग ट्रेन विनोद वर्मा
1979 सरकारी मेहमान आनन्द
1979 लहू के दो रंग
1979 दो शिकारी सतीश
1979 मीरा राणा भोजराज सेसोडिया
1979 युवराज
1978 खून की पुकार
1978 खून का बदला खून
1978 मैं तुलसी तेरे आँगन की अजय चौहान
1978 आखिरी डाकू
1978 डाकू और जवान
1978 मुकद्दर का सिकन्दर विशाल आनन्द
1977 हत्यारा विजय सिंह
1977 आप की खातिर सागर
1977 इंकार
1977 अमर अकबर एन्थोनी अमर
1977 खून पसीना
1977 परवरिश किशन
1977 जलियाँ वाला बाग़
1977 आधा दिन आधी रात
1977 महा बदमाश
1977 चोर सिपाही
1976 शक विनोद जोशी
1976 शंकर शंभु
1976 हेरा फेरी
1976 नेहले पे देहला
1976 लगाम
1975 ज़मीर
1975 सेवक
1975 प्रेम कहानी
1975 कैद वकील जय सक्सेना
1974 हाथ की सफाई शंकर कुमार
1974 इम्तहान प्रमोद शर्मा
1974 पत्थर और पायल
1974 चौकीदार गोपाल
1974 फ़रेबी
1974 कुँवारा बाप
1973 अचानक मेजर रंजीत खन्ना
1973 कच्चे धागे
1973 पाँच दुश्मन
1973 प्यार का रिश्ता
1973 अनोखी अदा गोपाल
1973 धमकी
1973 गद्दार
1972 दो यार
1972 सब का साथी
1972 परिचय
1972 एक खिलाड़ी बावन पत्ते
1972 एक हसीना दो दीवाने
1972 एक बेचारा
1972 परछाइयाँ
1971 दोस्त और दुश्मन
1971 एलान राम सिंह
1971 मेरे अपने श्याम
1971 मेमसाब अर्जुन
1971 हंगामा
1971 मेरा गाँव मेरा देश जब्बार सिंह
1971 रेशमा और शेरा विजय सिंह
1971 रखवाला श्याम
1971 प्रीतम अनिल ठाकुर
1971 जाने अनजाने पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत
1971 हम तुम और वो विजय
1970 पूरब और पश्चिम
1970 सच्चा झूठा इंस्पेक्टर प्रधान
1970 आन मिलो सजना अनिल चौधरी
1970 मस्ताना इंस्पेक्टर प्रसाद
1969 नतीजा
1968 मन का मीत

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Jharkhand-Covid-19-Updates: बीते 24 घंटे में कुल 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई, राज्य में कुल संख्यां 83

Next Post

पूरी तरह से ठीक और जिंदा हैं उत्तर कोरियाई नेता किम

Next Post
पूरी तरह से ठीक और जिंदा हैं उत्तर कोरियाई नेता किम

पूरी तरह से ठीक और जिंदा हैं उत्तर कोरियाई नेता किम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d