BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजधानी के मॉल्स में हो रहा सरकारी निर्देशों का उल्लंघन

by bnnbharat.com
July 15, 2020
in समाचार
राजधानी के मॉल्स में हो रहा सरकारी निर्देशों का उल्लंघन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. राजधानी रांची सहित विभिन्न जिलों से निरंतर नए मामले सामने आ रहे है. फिर भी लोग निडर होकर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं. सरकार के निर्देश को धता बता रहे हैं.

खासकर यह स्थिति राजधानी के मॉल्स में देखने को मिल रही है. यहां पर अधिकांश लोग ना तो मास्क पहनते हैं, ना ही ग्लब्स. यहां तक कि सरकार के निर्देश का पालन करने के जिम्मेवार गार्ड भी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. मास्क तक नहीं पहन रहे हैं. इस बारे में उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

 

गौर करने वाली बात यह है कि मॉल्स में एक चनाचुर बेचने वाला व्यक्ति मास्क लगा रखा था. वह खुद का और दूसरों का ख्याल रख रहा है. सरकार के निर्देश का पालन कर रहा है. हालांकि यहां खरीदारी करने आने वाले अधिकतर लोग सरकारी निर्देश को अनदेखी करते नजर आये.

बता दें कि सुजाता के समीप एक मॉल में काम चल रहा है. हैरानी की बात यह है कि जो भी मजदूर वहां काम कर रहे हैं, उन्होंने ना तो मास्क पहना है और ना ही ग्लब्स.

जानकारी हो कि मंगलवार को रांची सहित पूरे झारखंड में 268 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4000 के पार हो गया है. इसके बाद भी लोग बेपरवाह हैं. ऐसे में अभी भी अगर हम नहीं सम्भले तो इसका परिणाम बहुत घातक हो सकता है.

वहीं आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जितने भी मॉल प्रतिष्ठान, संस्थान, इंडस्ट्रीज, होटल, दुकान आदि जो भी नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से साफ-सफाई का ख्याल रखें, सावधानी और सतर्कता के साथ-साथ मास्क का प्रयोग करें. साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन आवश्यक रूप से करें, ताकि कोरोना का प्रसार को रोका जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीबीएसई 10वीं में बोकारो डीपीएस के हर्ष राय बने स्टेट टॉपर

Next Post

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उरांव का निधन : भाजपा ने जताया शोक

Next Post
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उरांव का निधन : भाजपा ने जताया शोक

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राम उरांव का निधन : भाजपा ने जताया शोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d