BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिंसा उस वक्त सामान्य हो जाती है, जब लोग इसे स्वीकार कर लेते हैं : अनुभव सिन्हा

by bnnbharat.com
March 1, 2020
in Uncategorized
हिंसा उस वक्त सामान्य हो जाती है, जब लोग इसे स्वीकार कर लेते हैं : अनुभव सिन्हा

हिंसा उस वक्त सामान्य हो जाती है, जब लोग इसे स्वीकार कर लेते हैं : अनुभव सिन्हा

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुभव सिन्हा अपनी अलग तरह की फिल्म के लिए जाने जाते हैं. अनुभव सिन्हा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘थप्पड़’ को भी दर्शकों और क्रटिक्स ने ख़ूब पसंद किया है. हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई.

अनुभव इससे पहले ‘मुल्क’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं. अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘थप्पड़’ में तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आ रही हैं. ये फिल्म घरेलु हिंसा पर आधारित है. घरेलु हिंसा के बारे में बात करते हुए अनुभव ने कहा हिंसा उस वक्त सामान्य हो जाती है, जब लोग इसे स्वीकार कर लेते हैं.

घरेलु हिंसा के बारे में बात करते हुए अनुभव ने कहा, “कहीं न कहीं महिलाएं, परिवार में एकजुटता बनाए रखने के लिए इस पूरी प्रथा के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं, जहां महिलाओं को आत्म-सम्मान सहित कई चीजों के साथ समझौता करना पड़ता है. देखिए, हिंसा उस वक्त सामान्य हो जाती है, जब लोग इसे स्वीकार कर लेते हैं.”

आगे उन्होंने कहा, “अगर एक महिला के तौर पर आपको यह समझाया जाता है कि रिश्ते में इस तरह का अपमानजनक व्यवहार चलता है, क्योंकि वह रिश्ते को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है, वह इसे सामान्य कर देगी और वह अपनी आवाज़ कभी नहीं उठाएगी. ऐसा सदियों से होता आ रहा है ऐसे में, एक थप्पड़ को न केवल स्वीकार कर लिया जाता है, बल्कि महिलाओं द्वारा इस सोच को आगे बढ़ाया भी जाता है.”

बता दें अनुभव सिन्हा की फ़िल्म ‘थप्पड़’ में तापसी पन्नू के अलावा पावेल गुलाटी, रत्ना पाठक शाह, तन्वी आज़मी, दीया मिर्ज़ा, राम कपूर और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदारों में हैं. इस शुक्रवार को रिलीज हुई ‘थप्पड़’ ने दो दिन में करीब 7 करोड़ की कमाई कर ली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM योगी आज देंगे 270 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Next Post

राष्ट्रपति ने सीएम को लोकतंत्र के स्वर नामक पुस्तक भेंट की

Next Post
राष्ट्रपति ने सीएम को लोकतंत्र के स्वर नामक पुस्तक भेंट की

राष्ट्रपति ने सीएम को लोकतंत्र के स्वर नामक पुस्तक भेंट की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d