BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिंसा हित में नहीं, दोनों देश बातचीत को साथ आएं: ब्रिटिश

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in समाचार
हिंसा हित में नहीं, दोनों देश बातचीत को साथ आएं: ब्रिटिश
Share on FacebookShare on Twitter

ब्रिटिश: भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में LAC पर सोमवार देर रात हुई हिंसा का मामला काफी बढ़ गया है. चीन के साथ डी-एस्क्लेशन की प्रक्रिया के दौरान भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच LAC पर गलवान में हुए फेसऑफ में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं, तो वहीं चीन के 43 सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं.

इस मामले पर भारत ने कहा कि चीन ने दोनों देशों के बीच बन रही आपसी सहमति का सम्मान नहीं किया. चीन चाहता तो यह हिंसा रुक सकती थी. वहीं इस हिंसक फेस-ऑफ के बाद से दोनों देशों के अधिकारियों की बीच लद्दाख में तनाव कम करने को लेकर बैठक जारी है.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि गलवान में सैनिकों की शहादत दर्दनाक और परेशान करने वाली है. हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस और वीरता को दिखाया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं को पूरा करते हुए अपने जीवन का बलिदान कर दिया.

राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा. देश इस कठिन घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ है. हमें भारतीय जवानों की वीरता शौर्य और साहस पर गर्व है.

भारत चीन फेस ऑफ के दौरान मारे गए सभी भारतीय सैनिकों के परिवार को जानकारी दी गई है: सेना के सूत्र.

ब्रिटिश हाई कमीशन ने कहा- हम भारत-चीन को सीमा से जुड़े हुए मुद्दों पर बातचीत में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, हिंसा किसी के भी हित में नहीं है.

हमारी जमीन, हमारी संप्रभुता को खतरा है, हमारे सैनिक और अधिकारी शहीद हो गए, क्या हम सिर्फ चुप रहने वाले हैं? हमें सच जानने का अधिकार है: प्रियंका गांधी.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक कर रहे हैं, उन्होंने मौजूदा स्थिति पर भी विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की: सूत्र

गलवान वैली फेसऑफ में चीनी सेना का कमांडिंग ऑफिसर भी मारा गया: सूत्र.

श्रीनगर लद्दाख हाईवे पर गगनगीर चेक प्वाइंट के पास नागरिक यातायात रोका जा रहा है, यहां तक कि सोनमर्ग तक जानें की इजाज़त नहीं दी जा रही है. मीडिया मूवमेंट पर भी रोक लगा दी गई है.

कुछ देर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ होगी बैठक, रक्षामंत्री अपने आवास से निकले

चीनी अखबार गालवान में क्लैश की रिपोर्ट छिपा रहे हैं- चीन की आधिकारिक मीडिया ने भारत-चीन सीमा पर 50 साल में सबसे खराब टकराव की खबर दी है, वहीं पीपुल्स डेली और पीएलए डेली में इस झड़प का जिक्र तक नहीं है. पार्टी और पीएलए के आधिकारिक ग्लोबल टाइम्स में खबर 16वें पेज पर है.

अमेरिकन इंटेलीजेंस का मानना है कि भारत-चीन सीमा संघर्ष में चीन के 35 सैनिक मारे गए हैं, जिसमें एक सीनियर अधिकारी भी शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गैस टैंकर ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत

Next Post

सदर सांसद रवि किशन के कार्यालय पर लॉकडाउन से लेकर अब तक चल रही है निरंतर जनसुनवाई

Next Post
सदर सांसद रवि किशन के कार्यालय पर लॉकडाउन से लेकर अब तक चल रही है निरंतर जनसुनवाई

सदर सांसद रवि किशन के कार्यालय पर लॉकडाउन से लेकर अब तक चल रही है निरंतर जनसुनवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d