Ranchi:- सीपीआई (एम) का राज्य सचिवमंडल सीएम के काफिले को रोकने के लिए साजिशाना हिसंक कारवाई की भर्त्सना करता है. यह घटना एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है जिसमें कई रास्ते से अराजक तत्वों की संगठित गोलबंदी कर मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला करने का प्रयास किया गया और पुलिस समेत निजी वाहनों को निशाना बनाया गया. माकपा का मानना है कि ओरमांझी मे हुयी जिस दुष्कर्म और हत्या की जघन्य घटना को लेकर यह हिंसक कार्रवाई की गयी वैसी घटनाएं भाजपा शासित राज्यों मे और ज्यादा होती है और वहां इस प्रकार की घटनाओं पर पर्दा डालने और झुठलाने के काम मे भाजपा के मुख्यमंत्री समेत पुरा प्रशानिक महकमा जुट जाता है.
देश मे दुष्कर्म और हत्या की बढ रही घटनायें विचलित करने वाली है और माकपा इन घटनाओं की कड़ी भर्त्सना करती है. झारखंड मे भी यैसी घटनाओं मे इजाफा हुआ है लेकिन यहां के राजनीतिक नेतृत्व ने इस पर गलत बयानी नहीं कर और प्रशासनिक कार्रवाई कर दोषियों को पकड़ने का काम किया है.
लेकिन झारखंड मे भाजपा इस मुद्दे पर अपने दलीय स्वार्थ की रोटी सेंकने के लिए अराजक तत्वों का केवल इस्तेमाल ही नहीं कर रही बल्कि उन्हें राजनीतिक संरक्षण देते हुए उन्हे उकसा कर हिंसक कार्रवाई को बढ़ावा देने का काम कर रही है. माकपा इस तरह के हथकंडों की कड़ी भर्त्सना करता है.

