रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: भारतीय सीमा के मेजरगंज थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव व नेपाल के अरनाहा गांव के बीच तस्करी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. स्थानीय मुखिया लालबाबू सिंह,सरपंच सरबजीत राय,चौकीदार हरेंद्र राय के अनुसार भारतीय सीमा में स्थित सिजुआ गांव और नेपाल के अरनाहा गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई है जिसमें दोनों ओर से पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई है जिसमें पत्थर लगने से सिजुआ गांव निवासी राम स्वार्थ मिश्र का सिर फट गया जिसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.
बताया गया है कि भारत-नेपाल सीमा होने के कारण तस्करी को लेकर हमेशा विवाद होता रहा है जिसका एक उदाहरण आज देखने को मिला वही सीमा पर लगे बैरियर को भी तस्करों ने तोड़ दिया गया है. स्थानीय दौड़ी राय, सुनील कुमार, उप मुखिया रोशन कुमार,राम पदार्थ राय समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में नेपाल से शराब तथा दिन को भारतीय क्षेत्र से रेडीमेड कपड़े का गठिया यूरिया खाद किराना सामानों की तस्करी इस सीमा से होकर होती है जहां सीमा पर बांस का बैरियर लगाया गया था उसे भी अब तोड़ दिया गया है हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि बैरियर के पास एसएसबी के जवान नहीं रह रहे थे जिस वजह से उक्त घटना घटित हुई है.

