BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान के सिंध के मजार मे श्रद्धालुओं-पुलिस के बीच हिंसक झड़प, 50 लोग घायल

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
पाकिस्तान के सिंध के  मजार मे श्रद्धालुओं-पुलिस के बीच हिंसक झड़प, 50 लोग घायल
Share on FacebookShare on Twitter

पेशावरः पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोरोना वायरस के कारण बंद हुए एक मजार पर रात के दौरान श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच हुए हिसंक संघर्ष में करीब 50 लोग जख्मी हो गए, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह से वहां अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है. प्रांत की सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर रोक लगाने के लिए सभी धर्म स्थलों को बंद करने की घोषणा की है, जिसके बाद शेहवान के लाल शहबाज कलंदर में बृहस्पतिवार की रात को यह घटना हुई.

वार्षिक उर्स के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरकारी आदेश का उल्लंघन कर शेहवान में जुटे थे और उन्होंने मजार के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया. मजार के एक अधिकारी ने बताया कि प्रसिद्ध सूफी संत लाल शाहबाज कलंदर के 769वें उर्स (पुण्यतिथि) पर श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को वहां से हटाने का प्रयास किया, जिसमें करीब 40 श्रद्धालु और सात पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

जामसोरो के उपायुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) फरीदुद्दीन मुस्तफा ने कहा, ”अधिकतर श्रद्धालु सिंध के बाहर से आए थे और वे शेहवान के आसपास ठहरे हुए थे और संभवत: उन्हें सरकार के आदेश की जानकारी नहीं थी.” मुस्तफा ने बताया कि संघर्ष के बाद शुक्रवार को अर्द्धसैनिक रेंजरों को लाल शहबाज कलंदर के मजार के आसपास तैनात किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IPL में कोरोना वायरस का तांडव शुरू, वानखेड़े स्टेडियम के 8 कर्मी निकले पॉजिटिव

Next Post

रसोई गैस बुकिंग: 31 अप्रैल तक भारी छूट, ऐसे उठाएं फायदा…

Next Post
LPG सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स के नाम पर हो रहा फ्रॉड

रसोई गैस बुकिंग: 31 अप्रैल तक भारी छूट, ऐसे उठाएं फायदा...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d