BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, अधिकारी को पीटा

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in समाचार
जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, अधिकारी को पीटा

जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, अधिकारी को पीटा

Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बरुईपुर जेल में कैदियों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प को रोकने का प्रयास करते समय जेल के एक अधिकारी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है.

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उप-जेलर श्यामलाल भट्टाचार्य सोमवार शाम दो समूहों के बीच हुई झड़प में बीच-बचाव का प्रयास कर रहे थे, तभी उनकी पिटाई कर दी गई।. उन्होंने कहा कि इस दौरान कैदियों ने पथराव शुरू कर दिया और जेल के कई हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया. जेल का उद्घाटन 2018 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था. भट्टाचार्य को बरुईपुर उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कैदियों से बात किए जाने के बाद मंगलवार तड़के हालात पर काबू पाया जा सका. अधिकारी हिंसा भड़कने के कारणों पर चुप्पी साधे हुए हैं. हालांकि एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कैदियों ने जेल अधिकारियों पर कई आरोप लगाए हैं.

अधिकारी ने कहा कि कैदियों को शांत करने के लिए उनसे वादा किया गया है कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह तय हुआ है कि सुधार गृह के अधीक्षक और अतिरिक्त जेलर का कुछ दिनों में तबादला कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कैदियों के आरोपों की जांच भी की जाएगी.

पुलिस अधीक्षक राशिद मुनीर खान ने कैदियों को अपना फोन नंबर देते हुए कहा कि कोई भी समस्या होने पर वे उन्हें फोन कर सकते हैं. जेल प्रशासन मंत्री उज्ज्वल बिस्वास ने देर रात जेल का दौरा कर हालात का जायजा लिया. इससे पहले शनिवार को आजीवन कारावास की सजा पाए एक कैदी ने हावड़ा जिला जेल की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देते हुए जेल पर अनियमितता का आरोप लगाया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम ने बदला मिजाज, सड़कों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर

Next Post

बजट में तंत्र को जनता के प्रति जिम्मेदार बनाने का प्रयास किया गया: मुख्यमंत्री

Next Post
बजट में तंत्र को जनता के प्रति जिम्मेदार बनाने का प्रयास किया गया: मुख्यमंत्री

बजट में तंत्र को जनता के प्रति जिम्मेदार बनाने का प्रयास किया गया: मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d