BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भूमि विवाद को ले दो गुटों में हिंसक झड़प

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
भूमि विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प, घायल चार लोग हुए अस्पताल में भर्ती
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व उनके रिश्तेदार के बीच सरेआम हुई हथियार की आजमाइश

चतरा:- चतरा में  मामूली भूमि विवाद में एक बार फिर खुलेआम हथियार की आजमाइश हुई है. भाजपा के पूर्व प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार व उनके एक रिश्तेदार के बीच हुए भूमि विवाद के बाद जमकर बीच बाजार सरेआम हथियार लहराया गया है. विपक्षी गुट द्वारा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग की गई है. हालांकि इस दौरान मंडल अध्यक्ष तो बच गए लेकिन उनपर चलाई गई गोली एक बाइक सवार राहगीर को लग गई. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र प्रतापपुर भेजा गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया है. युवक को पैर में गोली लगी है. इधर घटना की सूचना पाकर घोरीघाट पिकेट पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए गोली चलाने वाले युवक की धरपकड़ में जुट गई है. जानकारी के अनुसार झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोरीघाट पंचायत अंतर्गत सीलदाहा बाजार में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार का उनके एक ग्रामीण रिश्तेदार के साथ जमीन और घर के विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद एक युवक ने भाजपा नेता पर रिवाल्वर तानते हुए गोली चला दी. लेकिन गोली भाजपा नेता को ना लगकर रास्ते से गुजर रहे बिहार के शेरघाटी निवासी रामाधीर यादव को लग गई. रामाधीर अपने ससुराल प्रतापपुर से अपने घर बाइक से जा रहा था. गोली चलाने वाले युवक की पिस्टल के साथ तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. बीच बाजार गोलीबारी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है वहीं गोलीबारी करने वाला अपराधी फरार हो गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्मियों का वेतन को ले हंगामा, धरना प्रदर्शन के साथ हुई आंदोलन की शुरुआत

Next Post

राजेश शुक्ल कानूनी क्षेत्र की प्रमुख मासिक पत्रिका विधि विमर्श के संरक्षक बने

Next Post
राजेश शुक्ल कानूनी क्षेत्र की प्रमुख मासिक पत्रिका विधि विमर्श के संरक्षक बने

राजेश शुक्ल कानूनी क्षेत्र की प्रमुख मासिक पत्रिका विधि विमर्श के संरक्षक बने

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d