BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विराट और हार्दिक ने दिसंबर में तोड़ा था बायो बबल प्रोटोकॉल…! फोटो वायरल

by bnnbharat.com
January 4, 2021
in समाचार
विराट और हार्दिक ने दिसंबर में तोड़ा था बायो बबल प्रोटोकॉल…! फोटो वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: रोहित शर्मा और अन्य चार भारतीय क्रिकेटर मेलबर्न में नए साल पर एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद संदेह के घेरे में आ गए थे. इसके बाद रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ को टीम से अलग-थलग कर दिया गया था.

हालांकि, वह टीम के दूसरे खिलाड़ियों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर ट्रेनिंग कर सकते थे. इस वाकये के बाद अब भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या की दिसंबर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

इस तस्वीर में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया की एक दुकान में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को आधार बनाकर कहा जा रहा है कि विराट और हार्दिक ने दिसंबर में ही बायो बबल प्रोटोकॉल तोड़ दिया था. हालांकि, यह तस्वीर कब की है और कितनी सही है, इसकी पुष्टि ‘BNN BHARAT‘ नहीं करता है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा चुकी है. वहीं, चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है. इस सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं. वहीं, अभी दो मैच खेले जाने बाकी हैं.

सीरीज का तीसरा मैच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. ऐसे में भारतीय क्रिकेटरों के बायो बबल प्रोटोकॉल तोड़ने पर काफी हंगामा हो गया. लेकिन अब कहा जा रहा है कि इससे पहले 7 दिसंबर को विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने भी सिडनी में एक बेबी शॉप पर जाकर बायो बबल प्रोटोकॉल को तोड़ा था. हार्दिक और विराट ने काफी सामान खरीदा था और साथ ही दुकान के स्टाफ के साथ भी कई तस्वीरें खिंचवाई थी.

इस बेबी शॉप के इंस्टाग्राम पेज से भी हार्दिक और विराट की तस्वीर शेयर की गई हैं. इस दौरान विराट और हार्दिक दोनों ने ही मास्क नहीं पहना हुआ था. इन दोनों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बनाए गए बायो सिक्योरिटी नियमों को तोड़ा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्‍वच्‍छता के क्षेत्र में ‘रजरप्‍पा’ को प्रथम पुरस्कार

Next Post

BREAKING: 9 मार्च से होगी इंटर और मैट्रिक की परीक्षा

Next Post
5 अगस्त से मैट्रिक और 6 अगस्त से इंटर के कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए होगा आवेदन

BREAKING: 9 मार्च से होगी इंटर और मैट्रिक की परीक्षा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d