BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आईसीसी रैंकिंग में विराट का दूसरा स्थान बरकरार

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in समाचार
टूर्नामेंट जीतना लक्ष्य, परिणामों के बावजूद टीम को नहीं छोड़ूंगा: विराट कोहली
Share on FacebookShare on Twitter

NewDelhi: भारतीय कप्तान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, जिसमें शीर्ष 10 में दो अन्य भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं. मंगलवार को जारी रैंकिंग में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नौवें स्थान पर खिसक गए.कोहली 886 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, जबकि चेतेश्वर पुजारा (766) और अजिंक्य रहाणे (726) भी बल्लेबाजी सूची में क्रमश: आठवें और 10वें स्थान पर कायम हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं.
बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर खिसक गए, जबकि रवींद्र जडेजा ऑलराउंडरों की सूची में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं.

साउथेम्प्टन में ड्रॉ टेस्ट के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर वापसी की, जबकि इंग्लैंड की स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन की अनुभवी तेज गेंदबाजी जोड़ी को भी फायदा हुआ है.
फरवरी में करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग हासिल करने वाले बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 47 रनों की बदौलत एक बार फिर यह रैंकिंग हासिल की. साउथेम्प्टन में अर्धशतक जड़ने वाले पाकिस्तान के आबिद अली (49) और मोहम्मद रिजवान (75) ने भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की.
ब्रॉड दूसरे टेस्ट में 56 रन देकर चार विकेट चटकाने के बाद एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि 60 रन देकर तीन विकेट हासिल करने वाले एंडरसन दो स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर हैं.
इंग्लैंड की पारी में 28 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास दो स्थान के फायदे से आठवें पायदान पर हैं. बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड के जैक क्राउली 53 रन की पारी के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ 81वें स्थान पर हैं.
ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और कप्तान जो रूट ने अपना क्रमश: सातवां और नौवां बरकरार रखा है. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत 360 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि उसके बाद ऑस्ट्रेलिया (296) का नंबर आता है. इंग्लैंड 279 अंकों के साथ तीसरे, जबकि पाकिस्तान 153 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं. चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड (180) है.

आईसीसी टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज:

1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 911
2 विराट कोहली भारत 886
3 मार्नस लैबुशेन ऑस्ट्रेलिया 827
4 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 813
5 बाबर आज़म पाकिस्तान 798
6 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 793
7 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 767
8 चेतेश्वर पुजारा भारत 766
9 जो रुट इंग्लैंड 747
10 अजिंक्य रहाणे भारत 726

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अच्छा होता स्वयं योजनाओं का शिलान्यास करते तब उद्घाटन करते: दीपक प्रकाश

Next Post

बीएयू के कुलपति बने डॉ ओमकार नाथ सिंह

Next Post
कोरोना काल में बीएयू ने कृषि तकनीकी क्षेत्र में किया बेहतर कार्य

बीएयू के कुलपति बने डॉ ओमकार नाथ सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d