BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय सेलिब्रिटी बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

by bnnbharat.com
February 18, 2020
in समाचार
भारतीय सेलिब्रिटी बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

भारतीय सेलिब्रिटी बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली खेल के मैदान पर तो रिकार्ड बनाते रहते हैं मगर इस बार सोशल मीडिया की दुनिया में इतिहास रच दिया. कप्तान कोहली भारत के पहले ऐसे सेलेब्रिटी बन गए हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन यानी पांच करोड़ फॉलोवर्स हो गए हैं. 31 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक कुल 930 पोस्ट की हैं. वहीं, विराट इंस्टाग्राम पर सिर्फ 148 लोगों को फॉलो करते हैं.

विराट कोहली सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं. लोग अपने इस पसंदीदा खिलाड़ी की हर पोस्ट को काफी पसंद भी करते हैं. मगर अब विराट कोहली ने सोशिल मीडिया की दुनिया में एक ऐसा मुकाम पा लिया है, जो इससे पहले कोई भारतीय हासिल नहीं कर सका था.

इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या भी 34.5 मिलियन ही है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 17.5 मिलियन फॉलोअर्स ही हैं.विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उन्हें 32.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं

चाहे फिटनेस की बात हो या बल्लेबाजी की, विराट कोहली किसी चीज से समझौता नहीं करते. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है. विराट कोहली की लोकप्रियता का आलम ये है कि ट्विटर पर भी उनके प्रशंसकों की तादाद में तेजी से इजाफा हो रहा है. इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विराट कोहली के 33.7 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं.

वहीं फेसबुक पर भारतीय कप्तान को 37 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. यानी कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम को मिलाकर विराट कोहली को कुल 120 मिलियन यानी 12 करोड़ लोग फॉलो करते हैं. कुछ वक्त पहले तक सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय हस्तियों में विराट कोहली नंबर-2 पर थे, लेकिन बहुत कम वक्त में उन्होंने इस फासले को खत्म कर पहला स्थान हासिल कर लिया है.

साल 2020 की शुरुआत तक प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में विराट कोहली से आगे थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो गुट में बंटे सांसद और विधायक

Next Post

मसूद अजहर पर पाक ने एक बार फिर बोला झूठ

Next Post
मसूद अजहर पर पाक ने एक बार फिर बोला झूठ

मसूद अजहर पर पाक ने एक बार फिर बोला झूठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d