BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विराट कोहली ने रचा इतिहास, खास मुकाम हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने

by bnnbharat.com
October 11, 2020
in समाचार
कोई फॉर्मेट हो, कोई गेंद हो हम पूरी तरह तैयार हैं : विराट कोहली
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेलते हुए अपने 6000 रन पूरे किए. विराट कोहली ऐसा कारनामा करने वाले आरसीबी के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने यह बेहद ही खास मुकाम हासिल किया.

कोहली ने शनिवार को सीएसके के खिलाफ नाबाद 90 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ कोहली चेन्नई के खिलाफ कप्तान के तौर पर सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

कोहली ने 14वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर एक रन लिया और इसी के साथ उन्होंने बेंगलोर से आईपीएल और अब खत्म हो चुकी चैम्पियंस लीग टी-20 में खेलते हुए 6000 रन पूरे किए. कोहली ने इस मैच में 52 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाए.

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. आईपीएल में अब तक खेले गए 183 मैचों की 175 पारियों में विराट कोहली ने 38.33 के औसत से 5635 रन बनाए हैं. विराट कोहली आईपीएल में 5 शतक और 38 अर्धशतक लगा चुके हैं.

आरसीबी को मिली चौथी जीत

आईपीएल 13 में आरसीबी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. आरसीबी ने सीएसके को 37 रन से मात देकर आईपीएल 13 में अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में चौथी जीत हासिल की. कोहली की 90 रन की पारी की बदौलत आरसीबी ने सीएसके के सामने 20 ओवर में 170 रन की चुनौती रखी थी. लेकिन सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राहत: देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60 लाख के पार

Next Post

कई भारतीय दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को मानव नहीं मानते, शर्मनाक: राहुल गांधी

Next Post
कोरोना वायरस पर राहुल गांधी पूछा- क्या भारत सही पोजिशन में?

कई भारतीय दलित, मुस्लिम और आदिवासियों को मानव नहीं मानते, शर्मनाक: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d