BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विराट कोहली हैं बेहतरीन कप्तान, खास ‘प्लान’ आजमाएंगे: जस्टिन लैंगर

by bnnbharat.com
December 15, 2020
in समाचार
विराट कोहली हैं बेहतरीन कप्तान, खास ‘प्लान’ आजमाएंगे: जस्टिन लैंगर
Share on FacebookShare on Twitter

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम ने 17 दिसंबर से एडिलेड में खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की है.

लैंगर ने पत्रकारों से कहा, ‘हमें अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा. वह (कोहली) एक शानदार खिलाड़ी हैं. एक बेहतरीन कप्तान हैं. मैंने यह बात कई बार कही है कि मेरे अंदर कोहली को लेकर काफी सम्मान है, लेकिन हमने उनके खिलाफ एक बहुत ही अच्छी रणनीति तैयार की है, क्योंकि इस बात का अंदाजा हम सभी को है कि वह एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर भारतीय टीम के लिए कितना महत्व रखते हैं. हमें अपनी योजना को सही तरीके से अमल में लाना होगा. उम्मीद करते हैं कि हम उनको रन बनाने से रोकने में कामयाब रहेंगे.’

उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘रणनीति पर अमल करना भी उतना ही जरूरी है. उन्हें रन बनाने से रोकना होगा. आखिर में तो वह बल्ले से ही सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ सकते हैं. अब तक हम उन्हें काफी समझ और देख चुके हैं और वह भी हमें.’

लैंगर ने कहा कि उनकी टीम तकनीक पर फोकस करेगी और जबर्दस्ती कोहली से भिड़ने की बजाय उन्हें आउट करने के तरीके तलाशेगी.

उन्होंने कहा, ‘हम विराट को आउट करने की कोशिश करेंगे, वह इतना शानदार खिलाड़ी है कि उन्हें छींटाकशी के बारे में हम बात भी नहीं कर रहे. यह बकवास है, हम कौशल पर खेलते हैं, भावनाओं पर नहीं. हमें भावनाओं पर काबू रखना होगा.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोहरे का कहर: कई ट्रेनें रद्द, समय भी बदला, देखें पूरी लिस्ट….

Next Post

लालू क्यों नहीं सुनना चाहते थे शेषन का नाम भी…

Next Post
लालू क्यों नहीं सुनना चाहते थे शेषन का नाम भी…

लालू क्यों नहीं सुनना चाहते थे शेषन का नाम भी...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d