BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विराट कोहली ने बनाया चेन्नई टेस्ट को यादगार, तोड़ा महान कप्तान क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
विराट कोहली बने नंबर-1 बल्लेबाज, मयंक अग्रवाल टॉप-10 से बाहर
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पिता बनने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे विराट कोहली ने चेन्नई टेस्ट यादगार बना दिया. मैच का नतीजा भले ही कुछ भी हो, लेकिन रिकॉर्ड बुक में यह मुकाबला कप्तान कोहली के करियर में एक पड़ाव के रूप में याद रखा जाएगा.

साल 2021 के पहले ही मैच में विराट कोहली ने कैरेबियाई दिग्गज कप्तान क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मैच के अंतिम दिन दूसरी पारी के 23वें ओवर में गेंदबाज डोम बेस के खिलाफ सिंगल चुराते हुए विराट सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले चौथे कप्तान बन गए.

इस मैच से पहले बतौर कप्तान वह 5220 टेस्ट रन बना चुके थे. चेपॉक स्टेडियम में क्लाइव लॉयड को पछाड़ने के लिए उन्हें 14 रन की दरकार थी. पहली पारी में 11 रन पर आउट होने के बाद अब दूसरी पारी में तीन रन बनाते ही उन्होंने यह कीर्तिमान बनाया.

इस लिस्ट में सबसे आगे दक्षिण अफ्रीकी पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं, इस खब्बू ओपनर ने बतौर कप्तान 8,659 रन बनाए हैं. दूसरे क्रम पर ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर (6,623) आते हैं. 6,542 रन बनाने वाले रिकी पोटिंग तीसरे नंबर क्रम पर हैं. अब कोहली 5234* रन के साथ चौथे नंबर पर आ गए.  5,233 रन वाले क्लाइव लॉयड पांचवें क्रम पर खिसक गए.

भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट स्कोरर लिस्ट में कोहली फिलहाल पांचवें नंबर पर आते हैं. सबसे आगे सचिन तेंदुलकर फिर क्रमश: राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग का नंबर है. अब विराट से इस मुकाबले में बड़े स्कोर की उम्मीद है ताकि 420 रन के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर टीम इंडिया इतिहास रच दे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यसभा में गुलाम नबी समेत 4 सांसदों की विदाई, भावुक हुए पीएम मोदी

Next Post

उत्तराखंड ग्लेशियर आपदा: लोहरदगा के 9 लोग लापता, नहीं मिल रहा कोई सुराग

Next Post
उत्तराखंड ग्लेशियर आपदा:  लोहरदगा के 9 लोग लापता, नहीं मिल रहा कोई सुराग

उत्तराखंड ग्लेशियर आपदा: लोहरदगा के 9 लोग लापता, नहीं मिल रहा कोई सुराग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d