BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आशीष नेहरा ने कहा, विराट कोहली को कप्तानी में और सुधार करने की जरूरत

by bnnbharat.com
May 6, 2020
in समाचार
आशीष नेहरा ने कहा, विराट कोहली को कप्तानी में और सुधार करने की जरूरत

आशीष नेहरा ने कहा, विराट कोहली को कप्तानी में और सुधार करने की जरूरत

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि विराट को कप्तान के रूप में अभी और काम करना है, अभी उनके कप्तानी के बारे में सुधार करने करने की जरूरत है. उन्होंने ये बातें पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा के साथ ऑनलाइन चैट के दौरान कहीं.

आशीष नेहरा ने आगे कहा कि विराट कोहली को एक क्रिकेटर के तौर पर कोई पहचान बनाने की जरूरत नहीं है, उनका क्रिकेट ग्राफ पूरी कहानी बयां करता है, विराट ने एक खिलाड़ी के तौर पर अद्भुत प्रदर्शन किया किया है, मुझे लगता है कि उन्हें अभी कप्तानी में कुछ सुथार लाने की जुरूरत है. मैं ये कह सकता हूं कि वह थोड़ा प्रेरक कप्तान भी हैं.

भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके आशीष नेहरा का मानना है मौजूदा भारतीय टीम साल 2000 वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की तुलना में काफी पीछे हैं. उनका मानना है कि साल 2000 वाली कंगारू टीम भारत के मुकाबले काफी बेहतर थी.

आशीष नेहरा ने कहा कि फिलहाल भारतीय टीम 2000 वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम से पीछे है. आप उस ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात कर रहे हैं जिसने लगातार 3 वर्ल्ड कप जीते, 1996 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैं पहंचे. अपनी होम कंडीशन्स से लेकर विदेशों तक 18-19 टेस्ट मैच जीते.

नेहरा ने कहा कि ये उस ऑस्ट्रेलिया की तरह की टीम नहीं है, और न ही वहां पहुंच सकती है लेकिन इसके बावजूद मेरा मानना है कि कोर ग्रुप बहुत महत्वपूर्ण है. मुझे उम्माीद है कि आने वाले समय में भारतीय टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी.

इसके अलावा उन्होंने आकाश चोपड़ा से बात करते हुए कहा, मेरा मानना है कि ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है, लेकिन मैनेजमेंट को उसके लंबे समय तक बैक करने की जरूरत है. ऐसे बहुत से खिलाड़ी होते हैं जिनमें काफी टैलेंट होता है लेकिन उन्हें लंबे समय तक सपोर्ट करना पड़ता है.

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में अभी तक नंबर 5 ओर नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने वाले किसी भी खिलाड़ी की जगह सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि केएल राहुल नंबर पांच पर खेल रहे हैं और पंत से एमएस धोनी रिप्लेस करने की तैयारी की जा रही थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुछ गाइडलाइंस के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जल्द होगी शुरुआत: नितिन गडकरी

Next Post

कोरोना संकट में सेवा और स्वच्छता कार्य ही भाजपा की पहली प्राथमिकता

Next Post
कोरोना संकट में सेवा और स्वच्छता कार्य ही भाजपा की पहली प्राथमिकता

कोरोना संकट में सेवा और स्वच्छता कार्य ही भाजपा की पहली प्राथमिकता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d