BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विराट कोहली को लगता है प्रैक्टिस सेशन में डर!

by bnnbharat.com
August 24, 2019
in समाचार
विराट कोहली को लगता है प्रैक्टिस सेशन में डर!
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान पर काफी आक्रामक नजर आते हैं लेकिन आपको हैरानी होगी कि वह नेट्स पर अभ्यास के दौरान डरते हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्डस के साथ बातचीत के दौरान विराट ने खुद ही यह जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें नेट अभ्यास काफी असुविधाजनक लगता है।

विराट कोहली ने विव रिचर्ड्स से बातचीत के दूसरे भाग में कहा कि मैंने यह बात कई बार अनुभव की, जहां पिच तेज और उछाल भरी होती थी, नेट्स में भी जब आप खेल रहे होते हो तो मुझे भरोसा है कि आप अभ्यास पर नहीं जाते होंगे और यूं ही बल्लेबाजी अभ्यास करते होंगे। उन्होंने कहा कि आप इस भरोसे से अभ्यास करते होंगे कि मैं अपने गेंदबाजों के साथ खेलूंगा, खड़ा रहूंगा और आउट नहीं होकर लौटूंगा। एक भी गेंद किनारे से नहीं लगेगी और हर गेंद को बल्ले के बीच (मिडिल) से हिट करूंगा।

रिचर्डस ने कहा कि यही मेरी सोच है, आप जाते हैं और आउट होने से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन मैंने हमेशा नेट्स में अपने लिए एक अनजाना सा डर देखा और मैं कभी खुलकर नहीं खेल सका। इस पर विराट ने जवाब दिया कि यही बात मेरे साथ भी नेट पर अभ्यास के दौरान होती है, मैं भी सोचता हूं कि ऐसा कैसे हो सकता है और इसी वजह से मैंने सेंटर विकेट पर खेलने को प्राथमिकता दी जो गेंदबाजों के खिलाफ खुला रहे और उसमें फील्डर भी हों ताकि मैं मैच की तरह सोच सकूं।

कप्तान विराट कोहली ने अभ्यास के दौरान ‘दिमाग में वहां की परिस्थितियों को लेकर खाका तैयार करने’ पर जोर देते हुए कहा इसने 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद, मैं इंग्लैंड गया था और वह दौरा काफी बुरा रहा था इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा था जो और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में दिमाग में दौरे की योजना बनाने से मुङो काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि दौरे से तीन महीने पहले ही मैंने सोचना शुरू कर दिया था कि मुङो किन गेंदबाजों का सामना करना हैं और उनके खिलाफ प्रभुत्व कायम करूंगा। मैंने सोचा था कि उन पर दबाव बनाऊंगा, मैंने जो योजना तैयार की थी उस पर विश्वास था।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एंटिगा टेस्ट : ईशांत के ‘पंजे’ में फंसा वेस्टइंडीज

Next Post

आजसू पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी

Next Post
आजसू पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी

आजसू पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d