BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विराट कोहली ने बनाया T20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
March 15, 2021
in समाचार
विराट कोहली ने बनाया T20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाकेदार वापसी की है. कप्तान विराट कोहली और ईशान किशन की पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत ने इसे 17.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. अहमदाबाद में ही खेले गए पहले मैच को इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता था.

वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कोहली टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कोहली ने नाबाद 73 रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की.

इस मैच से पहले कोहली 3000 रन के आंकड़े से 72 रन पीछे थे. कोहली के नाम अब 87 मैचों की 81 पारियों में 50.86 की औसत से 3001 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 26 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन रहा है. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मार्टिन गप्टिल दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं.

कोहली ने अपनी नाबाद पारी में पांच चौके और तीन छक्के जड़े. ईशान किशन (56 रन) ने भी डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ा. इन दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया. कोहली ने 50 रन बनाते ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कन्हैया कुमार समेत सभी आरोपी कोर्ट में पेश, 5 आरोपियों को जमानत

Next Post

किसान के पक्ष में खड़े हुए मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक

Next Post
किसान के पक्ष में खड़े हुए मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक

किसान के पक्ष में खड़े हुए मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d