BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वर्ल्ड कप जीतने से बड़े खिलाड़ी नहीं बनेंगे विराट कोहली: हरभजन सिंह

by bnnbharat.com
November 23, 2020
in समाचार
वर्ल्ड कप जीतने से बड़े खिलाड़ी नहीं बनेंगे विराट कोहली: हरभजन सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कहते हैं कि दुनिया के सफल कप्तानों में किसी खिलाड़ी का नाम तब तक शुमार नहीं किया जाता जब तक वह खेल के सबसे बड़े खिताब पर कब्जा जमा ले. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है. मगर इसके बावजूद विश्व कप विजेता कप्तान का तमगा कोहली से अब भी दूर है. 32 साल के विराट कोहली भले ही 70 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट अपनी कप्तानी में अब तक नहीं जीत सके हैं. हालांकि टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने विराट कोहली और विश्व कप जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है.

दरअसल, कप्तान बनने के बाद से विराट कोहली दो बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंचे लेकिन कामयाब एक बार भी नहीं हो सके. चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने फाइनल में हराया तो 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मात मिली. अब इस बारे में हरभजन सिंह ने कहा है, वो वक्त ज्यादा दूर नहीं जब विराट कोहली विश्व कप विजयी कप्तान बनेंगे.

बिना ट्रॉफी के नहीं रहेंगे विराट कोहली

हरभजन सिंह ने कहा, कोई भी कप्तान ये उपलब्धि हासिल करना चाहेगा. 2021 में टी20 विश्व कप जीतना शानदार रहेगा. ये खिताब विराट कोहली को बड़ा नहीं बनाएगा क्योंकि वो अब भी काफी बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन ये उन्हें विश्व कप विजयी कप्तान का ​तमगा जरूर दिला देगा. जिस तरह की टीम उनके पास है, मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली बिना किसी ट्रॉफी के रह जाएंगे. वक्त बेहद नजदीक आ रहा है जब विराट कोहली विश्व कप जीतेंगे. हो सकता है कि वह अगला टी20 विश्व कप जीतें या फिर अगला विश्व कप.

हरभजन सिंह का ये बयान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली द्वारा 2021 आईसीसी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण किए जाने के एक दिन बाद सामने आया है. बता दें कि अगला टी20 विश्व कप भारत में आयोजित किया जाना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 5.85 करोड़ के पार

Next Post

10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर प्रैक्टिकल की छूट मिलें: आलोक दूबे

Next Post
स्पीकर पर दबाव बनाना संसदीय परंपरा के खिलाफ: आलोक दूबे

10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर प्रैक्टिकल की छूट मिलें: आलोक दूबे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d