BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विराट कोहली की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया सर्वश्रेष्‍ठ: सुनील गावस्‍कर

by bnnbharat.com
August 23, 2020
in Uncategorized
विराट कोहली की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया सर्वश्रेष्‍ठ: सुनील गावस्‍कर
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया को भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम करार दिया है. सुनील गावस्‍कर ने कहा कि बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के कारण यह पूर्व की टीमों की तुलना में अधिक संतुलित बन गई है. विराट कोहली की कप्तानी में भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा टीम अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में पहले स्थान पर है. इस टीम ने 2018-19 में आस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराया था ऐसा कारनामा करने वाली वह पहली भारतीय टीम बनी थी.

दिग्‍गज बल्‍लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे ईकॉन्क्लेव में कहा कि मेरा मानना है कि वर्तमान टेस्ट टीम संतुलन के मामले में, क्षमता के मामले में, कौशल के मामले में जज्बे के मामले में अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है. मैं इससे बेहतर भारतीय टेस्ट टीम के बारे में नहीं सोच सकता. सुनील गावस्कर ने कहा कि वर्तमान टीम की विशेषता उसका विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है जो किसी भी तरह की पिच परिस्थितियों में मैच जीत सकता है. इस पूर्व कप्तान ने कहा कि इस टीम के पास ऐसा आक्रमण है जो किसी भी तरह की पिच पर मैच जीत सकता है. इसको परिस्थितियों की मदद की जरूरत नहीं है. परिस्थितियां कैसी भी हों वे किसी भी विकेट पर मैच जीत सकते हैं. बल्लेबाजी के मामले में 1980 के दशक की टीमें भी काफी हद तक ऐसी ही थी लेकिन उनके पास वैसे गेंदबाज नहीं थे जिसे विराट कोहली के पास हैं.

भारत के विश्वस्तरीय गेंदबाजों के बारे में गावस्कर ने कहा, निश्चित तौर पर भारत के पास आज विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है जो बेहद जरूरी थी. कहा भी जाता है कि अगर आप 20 विकेट नहीं ले सकते हो तो मैच नहीं जीत सकते. हमने आस्ट्रेलिया में 20 विकेट लेने के लायक गेंदबाजी की. भारत के पास हमेशा अच्छे बल्लेबाज स्पिनर रहे हैं लेकिन अभी उसके पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाज हैं जिससे वह हाल के वर्षों में दुनिया की शीर्ष टीम बन गई. भारत की तरफ से 1971 से 1987 के बीच 125 टेस्ट मैचों में 10122 रन बनाने वाले सुनील गावस्कर ने बल्लेबाजी के मामले में कहा कि वर्तमान भारतीय टेस्ट टीम आस्ट्रेलिया जैसी टीमों से अधिक स्कोर बना सकती है जो अभी आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर है. उन्होंने कहा कि आपको रन भी बनाने होते हैं. हमने 2018 में इंग्लैंड में देखा. हमने 2017 में दक्षिण अफ्रीकी दौरे में देखा. हमने हर बार 20 विकेट लिए लेकिन हम पर्याप्त रन नहीं बना पाए. लेकिन अब मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो आस्ट्रेलियाई टीम की तुलना में अधिक रन बना सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्र सरकार ने फिल्म और टीवी कार्यक्रमों की शूटिंग के लिए जारी की गाइडलाइन: जावड़ेकर

Next Post

विराट कोहली की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया सर्वश्रेष्‍ठ: सुनील गावस्‍कर

Next Post
विराट कोहली की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया सर्वश्रेष्‍ठ: सुनील गावस्‍कर

विराट कोहली की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया सर्वश्रेष्‍ठ: सुनील गावस्‍कर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d