BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वीरेंद्र सहवाग ने मुझे सिखाया था कप्तानी का अहम सबक: गांगुली

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
सौरव गांगुली की हालत अब स्थिर, हुई सफल एंजियोप्लास्टी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान को भारतीय क्रिकेट को एक नई दिशा देने के लिए जाना जाता है. विदेशी धरती पर आक्रामकता के साथ मैच खेलने का जोश टीम इंडिया में गांगुली ने ही डाला था. पूर्व कप्तान ने शनिवार को बताया कि उनको कप्तानी करते समय अपना साथी खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग से सबसे बड़ा सबक मिला था.

पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को अपनी कप्तानी के शुरुआती सबकों की यादों को ताजा किया. इसमें 2003 में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल वीरेंद्र सहवाग के साथ की एक घटना भी शामिल है. उन्होंने बताया कि कैसे भारत से विस्फोटक ओपनर में से एक सहवाग ने गांगुली की सोच को बदल दिया.

एक यूट्यूब चैट पर गांगुली ने कहा, ‘हम उस फाइनल में 325 का पीछा कर रहे थे. जब हम पारी शुरू करने जा रहे थे तो मैं बहुत निराश और परेशान था, लेकिन सहवाग ने कहा कि हम जीत जाएंगे. हमें अच्छी शुरुआत (12 ओवर में 82 रन) मिली और मैंने उनसे कहा कि हम शुरू से नई गेंद के गेंदबाजों को खेलते आ रहे हैं. इसलिए उन्हें अपना विकेट नहीं गंवाना चाहिए और सिंगल पर फोकस रखना चाहिए, लेकिन रोनी ईरानी अपना पहला ओवर डालने आए और सहवाग ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया.

‘मैं उनके पास गया और कहा कि हमें एक बाउंड्री मिल गई है. अब हमें सिंगल्स लेने चाहिए, लेकिन उन्होंने नहीं सुना और दूसरी गेंद पर भी चौका जड़ दिया. उन्होंने तीसरी गेंद भी चार रन के लिए भेजी. मैं बहुत गुस्से में था. उसके बाद उन्होंने पांचवीं गेंद पर भी एक और चौका जड़ दिया.’

गांगुली ने आगे कहा कि जल्द ही उन्हें अहसास हुआ कि सहवाग को रोकने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि उनका स्वाभाविक खेल आक्रामक है. उन्होंने व्यक्ति प्रबंधन को कप्तानी का अहम कारक बताते हुए कहा, ‘एक अच्छे कप्तान को खिलाड़ी की सोच को समायोजित करने की जरूरत होती है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Impact: कई राज्यों में स्कूल बंद, बदली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख

Next Post

सावधान: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सरकारी वेबसाइट पर अपलोड होगा नाम

Next Post
उत्तर प्रदेश में बदला ट्रैफिक नियम

सावधान: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सरकारी वेबसाइट पर अपलोड होगा नाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d