BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा युवा मोर्चा की वर्चुअल बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in Uncategorized
भाजपा युवा मोर्चा की वर्चुअल बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

भाजपा युवा मोर्चा की वर्चुअल बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषणदूबे कंचनीय
लखनऊ, प्रयागराज : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रयागराज (गंगापार, जमुनापार तथा महानगर) की एक वर्चुअल बैठक हुई. जिसमें उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया की बात की तो, विपक्ष के नेताओं ने कहा कि, भारत में लोग अनपढ़ हैं डिजिटल पेमेंट कैसे करेंगें पर आज अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. पूरा विश्व इसकी तारीफ कर रहा है. जब प्रधानमंत्री ने जनधन योजना के अंतर्गत भारत के प्रत्येक व्यक्ति का खाता खुलवाने की बात की तब भी विपक्ष ने मजाक उड़ाया था. आज कोरोना महामारी के दौरान प्रधान मंत्री द्वारा भेजी जाने वाली गरीबों की सहायता राशि सीधे उनके खाते में पहुंच रही है. बिचौलिए इसमें लाभ नहीं उठा पा रहे जैसा कि कांग्रेस की सरकार में होता था. पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी ने स्वयं अपने भाषण के दौरान कहा था कि एक रुपए अगर दिल्ली से भेजा जाता है तो गांव पहुंचते-पहुंचते पचासी पैसे गायब हो जाता हैं. पन्द्रह पैसे ही ग्राम पंचायत तक पहुंच पाता है. जनधन खाते के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश की करोड़ों महिलाओं के खाते में सीधे उनको सहायता राशि भेजी उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में दो लाख करोड रुपए का घोटाला किया गया था. उतना ही पैसा प्रधानमंत्री ने गरीबों को खाते में डाला है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी के नेतृत्व में भारत में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. आज भारत में हर गांव में घर घर बिजली पहुंच गई है,. सभा का संचालन विनय मिश्रा (सिंट्टू) महानगर अध्यक्ष एवं अध्यक्षता वीरेंद्र शुक्ला (यमुनापार अध्यक्ष) तथा धन्यवाद ज्ञापन विमलेश पटेल ( गंगापार संयोजक) ने किया. पूर्व जिला मीडिया प्रभारी गंगापार उमेश तिवारी ने यह जानकारी दी है.  इस अवसर पर निमिष खत्री आई टी इंचार्ज गंगापार,अनिरुद्ध पटेल ,नीरज तिवारी,सुनील सरोज, गिरीश पांडेय, प्रत्यछ द्विवेदी, अनुराग पांडेय, राहुल तिवारी, आदि मौजूद रहे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभी देना होगा अप्रैल और मई महीने का ट्यूशन फीस, रेस्ट पर निर्णय बाद में

Next Post

सीतामढ़ी : बाढ़ से बचाव को लेकर डीएम-एसपी ने तटबंधों का किया निरीक्षण

Next Post
सीतामढ़ी : बाढ़ से बचाव को लेकर डीएम-एसपी ने तटबंधों का किया निरीक्षण

सीतामढ़ी : बाढ़ से बचाव को लेकर डीएम-एसपी ने तटबंधों का किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d