BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में जे एन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का वर्चुअल उद्घाटन

by bnnbharat.com
February 2, 2021
in समाचार
टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में जे एन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का वर्चुअल उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

वेस्ट बोकारो में उद्घाटन के दिन 35 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया

वेस्ट बोकारो:- जे एन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर (जेएनटीवीटीआई) का मंगलवार को वेस्ट बोकारो में उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर   डी बी सुंदर रामम, वाईस प्रेसिडेंट (रॉ मैटेरियल्स), टाटा स्टील बतौर मुख्य अतिथि   मनीष मिश्रा, जेनेरल मैनेजर, वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील और   प्रकाश सिंह, चीफ, कैपेबिलिटी डेवलपमेंट, टाटा स्टील के साथ उपस्थित थे. यह पहला मौका था, जब जेएनटीवीटीआई केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.

इस अवसर अपने संबोधन में   सुंदर रामम ने कहा, “कुशल कार्यबल की मांग और आपूर्ति के बीच की कमी को पाटने में रोजगार के लिए युवाओं को हुनरमंद बनाने की अपनी चुनौतियां होती हैं. जेएनटीवीटीआई इस क्षेत्र के युवाओं को अपने कौशल विकसित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है और साथ-ही-साथ सेंटर में शामिल होने के पहले दिन से 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी भी देता है. मैं सभी विद्यार्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.”

वेस्ट बोकारो का यह जेएनटीवीटीआई सेंटर, जोडा और झरिया के बाद रॉ मटेरियल डिवीजन में तीसरा सेंटर है. वेस्ट बोकारो में जेएनटीवीटीआई सेंटर के उद्घाटन दिवस पर साइट सेफ्टी सुपरवाइजर और माइनिंग सुपरवाइजर प्रोग्रामों में 35 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया. पूरे झारखंड और ओडिशा के 6 जेनएनटीवीटीआई सेंटरों से अब तक कुल 4300 छात्र लाभान्वित हुए हैं. ये सेंटर जमशेदपुर(दो सेंटर),वेस्ट बोकारो, झरिया,जोडाऔर कलिंगानगर में स्थित हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने सुनी आम लोगों की फरियाद

Next Post

अजब गजब:- शादी को यादगार बनाने के लिए

Next Post
अजब गजब:- शादी को यादगार बनाने के लिए

अजब गजब:- शादी को यादगार बनाने के लिए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d