BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदेश भाजपा की वर्चुअल रैली जून माह के अंतिम सप्ताह में, 40-50 लाख लोगों को रैली से जोड़ने का है लक्ष्य

by bnnbharat.com
June 14, 2020
in Uncategorized
प्रदेश भाजपा की वर्चुअल रैली जून माह के अंतिम सप्ताह में, 40-50 लाख लोगों को रैली से जोड़ने का है लक्ष्य

प्रदेश भाजपा की वर्चुअल रैली जून माह के अंतिम सप्ताह में, 40-50 लाख लोगों को रैली से जोड़ने का है लक्ष्य

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) की झारखंड प्रदेश इकाई के तत्वावधान में इस माह जून के अंतिम सप्ताह में राज्य स्तरीय विशाल वर्चुअल रैली का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस रैली से राज्य के 40-50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया है। इस विशाल रैली को पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे।

झारखंड भाजपा आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने रविवार को पार्टी की दुमका जिला कमेटी की आहूत बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। पार्टी के जिलाध्यक्ष निवास मंडल के अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सामाजिक दूरी( सोशल डिस्टेंसिग ) के नियमों का अनुपालन करते हुए आयोजित बैठक में भाजपा आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और दुमका के पार्टी प्रभारी पूर्व विधायक राम कुमार पाहन के साथ राज्य की पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये और प्रस्तावित वर्चुअल रैली को सफल बनाने को लेकर गहन विचार विमर्श किया। बैठक में दुमका के प्रभारी श्री पाहन ने कहा कि समूचा देश वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से जूझ रहा है। इस संकट की घड़ी में भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जनता के सेवा भाव में लगे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के सफल एक वर्ष की उपलब्धि को लेकर सम्पूर्ण झारखण्ड में जून के अंतिम सप्ताह में एक विशाल वर्चुअल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली को भाजपा के कई राष्ट्रीय नेता सम्बोधित करेंगे। श्री पाहन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने झारखण्ड की इस विशाल वर्चुअल रैली को 40 से 50 लाख लोगों तक पहुँचाने का लक्ष्य दिया है। इसके तहत दुमका जिले में भी लगभग दो लाख लोगों को इस वर्चुवल रैली में जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने इस वर्चुअल रैली के मद्देनजर जो भी लक्ष्य दिया गया है उसे पार्टी कार्यकर्ता,नेता,सभी मंच मोर्चा,समाजिक संग़ठन, बुद्धजीवी वर्ग,पार्टी समर्थक,आम जनमानस को जोड़ कर सफल बनाया जाएगा।

 

बैठक में जिलाध्यक्ष निवास ने प्रभारी श्री पाहन को बताया कि प्रत्येक मंडल में तीन-तीन केंद्र तथा दुमका नगर और बासुकीनाथ नगर में पाँच केंद्र बनाकर लोगो का ग्रुप बनाया जाएगा।जिससे लक्ष्य के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस रैली से जोड़कर भाजपा नेता के विचार और संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिये दुमका जिला में कुल 65 केंद्र बनाये गये हैं और इसके लिये प्रभारी भी मनोनीत किये गये है। बैठक में पार्टी की जिला इकाई के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और नेताओं में मुख्य रूप से परितोष सोरेन, गरीब दास,गौरवकान्त, सतीश राय,मनोज पांडेय,मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता,सोशल मीडिया प्रभारी बबलू मंडल, कालेश्वर मुर्मू,पिंटू अग्रवाल,विट्टू सिंह,सोनी हेम्ब्रम,मृणाल मिश्रा, विमल मरांडी, विवेकानंद राय, शैलेश राव अमित रक्षित,नीरज भंडारी,नरेश मंडल,उत्तम पाल, गट्टू कनानिया, निताई भंडारी,सुरेश गुप्ता,दिनेश सिंह,प्रसादी मांझी ,रामचंद्र खिरहर, किशोरी साह, संजय केशरी भी शामिल हुए।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक्टर सुशांत राजपूत आने वाला कल का स्टार था : देवेश खान

Next Post

पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री किचन की शुरुआत अलबर्ट एक्का चौक पर

Next Post
पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री किचन की शुरुआत अलबर्ट एक्का चौक पर

पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री किचन की शुरुआत अलबर्ट एक्का चौक पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d