कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 45 सीटों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया.
इसके साथ ही अलग-अलग इलाकों से हिंसा की भी खबरें आ रही है. कहीं खबर है कि टीएमसी कार्यकर्ता कथित तौर पर बीजेपी नेताओं को धमका रहे हैं, तो वहीं एक जगह बीजेपी के पोलिंग एजेंट की मौत हो गई. इस बाबत चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है.
मिली जानकारी के अनुसार, कमरहाटी में बूथ संख्या 107 पर भाजपा के एक पोलिंग एजेंट की अचानक मौत हो गई. इस पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है.
समाचार एजेंसी के अनुसार भाजपा के पोलिंग एजेंट के भाई का कहना है, ‘मृतक का नाम अभिजीत सामंत है. किसी ने उनकी मदद नहीं की, यहां इलाज की कोई सुविधा नहीं है.’

