हजारीबाग ब्यूरो
हजारीबाग: सामाजिक समरसता एवं वैचारिक क्रांति को लेकर अखिल भारतीय शाकाहार परिषद् द्वारा संपूर्ण हिन्दुस्तान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सर्वधर्म समाज, हजारीबाग द्वारा आगामी 19 सितंबर, दिन- गुरुवार को हजारीबाग में व्यसनमुक्त, गौरक्षा, शाकाहार अहिंसा यात्रा सभा- सह- रैली का विशाल आयोजन किया जा रहा है.
इसे लेकर उक्त कार्यक्रम के संरक्षक हजारीबाग के पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने बुधवार को अपने झंडा चौक के समीप अवस्थित आवासीय परिसर में एक प्रेस- वार्ता का आयोजन कर कार्यक्रम की पुरी जानकारी देते हुए इस यात्रा में अधिक- से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की . उन्होंने बताया की सुबह 10: 30 बजे इस यात्रा की शुरुआत शहर के मालवीय मार्ग स्थित बड़ा अखाडा चौक के समीप से होगा. जो यहाँ से महेश सोनी चौक- गोला चौक, जीटीसी चौक- झंडा चौक,पैगोडा चौक- गुरु गोविंद सिंह रोड होते हुए अन्नदा चौक,बुढवा महादेव होते हुए बंशीलाल चौक,बड़ा बाज़ार तिरंगा चौक होते हुए गंतव्य स्थल जैन मंदिर, बड़ा बाज़ार पंहुचेगा, तत्पश्चात जैन भवन सभागार में सायं 06 बजे से समापन समरोह का आयोजन किया जाएगा.
इस दौरान जहाँ अहिंसा रैली में बड़ी संख्या में हजारीबाग के सभी धर्म के महिला- पुरुष शामिल होंगे और हाथों में अहिंसा, शाकाहार, नशामुक्ति, शराबबंदी, पर्यावरण संरक्षण, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, सामाजिक समरसता, गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन तथा जैविक कृषि के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु तख्ती के साथ जागरूकता संदेश बिखेरेंगे. वहीँ समापन समारोह में देश के कई प्रतिष्ठित विद्वान भी इस रैली में शामिल होने हजारीबाग आ रहे हैं. जायसवाल ने यह भी कहा की इस जन- जागरूकता पहल की अभियान में सर्व समाज के लोग बढ़- चढ़कर सहयोग करें और अपनी सहभागिता निभाएं, तभी हम और हमारा समाज बदलेगा और सभी का जीवन खुशहाल होगा .
मौके पर विशेषरूप से आयोजक समिति से जुड़े पिजरापोल गौशाला के सचिव चंद्रप्रकाश जैन, हजारीबाग पैथालॉजी के संचालक सुनील अजमेरा, समाजसेवी हरीश श्रीवास्तव, नारायण गुप्ता, सुनील सिन्हा, गुरुकुल के निदेशक जय प्रकाश जैन, गायत्री परिवार के डूंगर मल जैन, आरोग्यम हॉस्पिटल के संचालक हर्ष अजमेरा, रामकिशोर सावंत, लता पांड्या, शोभा लुहाड़िया, निर्मला लुहाड़िया, किरण पाटनी, आशा विनायका, राजेन्द्र साहू, आचार्य कौटिल्य, प्रताप जैन, रंजन सेठी, सुमेर सेठी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे .

