रांची: विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल आज महामहिम राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि झारखंड प्रांत के लोहरदगा जिला में 23 जनवरी 2020 को CAA के समर्थन में शांतिपूर्ण समर्थन रैली निकाली गई थी.
उस रैली में अमला टोली स्थित मस्जिदों, मदरसों एवं कांग्रेस कार्यालय आदि स्थानों से असामाजिक तत्वों द्वारा हुए पथराव, मिर्ची पाउडर छिड़ककर तथा हरवे हथियार व पेट्रोल बंम से जानलेवा हमलों को राज्यपाल द्रोपदी मुर्मु को अवगत कराया.
उन्हें बताया गया कि जिले में कई स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा दुकानों एवं वाहनों को जलाया गया है और गंभीर घटना को अंजाम दिया गया है.
प्रशासन के द्वारा यात्रा की अनुमती लेने के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान नहीं की गई, जिसे लीगल निगलिजेंसी मानी जाएगी.
इस घटना में हरवे हथियार के साथ गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को रांची स्थित रिम्स सहित कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जो जीवन- मृत्यु से लड़ रहे हैं. दर्जनों निजी एवं सरकारी वाहनों, घरों और दुकानों को जलाया गया. सैकड़ों हिंदू समाज के ग्रामीण जगह-जगह फंसे हुए हैं व भयभीत हैं. इस पूरी घटना से विश्व हिंदू परिषद मर्माहत एवम् आक्रोशित है.
विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल महोदया के माध्यम से झारखंड सरकार से निम्नलिखित मांग कि गई-
1) घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को शीघ्र प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करें एवं उचित कार्रवाही करें.
2) गंभीर रूप से घायलों का उचित नि:शुल्क चिकित्सा व्यवस्था कराई जाए.
3) आगजनी द्वारा जलाए गए दुकानों, घरों एवं वाहनों का मुआवजा दिया जाए.
4) अमला टोली स्थित घटना के क्षेत्र में स्थित मस्जिदों,मदरसों एवं मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में छापामारी कर पत्थरों के जखीरा, हरवे हथियार, पेट्रोल बम,अवैध हथियार आदि घातक हथियार शीघ्र बरामद की जाए और उस पर कार्रवाई करें.
5) गंभीर रूप से घायलों को 10 – 10 लाख मुआवजा दिया जाए.
6) लोहरदगा जिले में विभिन्न स्थानों पर फंसे ग्रामीणों एवंऔऔ महिलाओं को शीघ्र उनके आवास तक पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा यथाशीघ्र किया जाए.
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से क्षेत्र संगठन मंत्री आकारपु केशव राजू (झारखण्ड – बिहार), प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री डॉ० वीरेंद्र साहू, प्रांत सहमंत्री विजय कुमार पांडेय, रांची विभाग संयोजक अमर प्रसाद, शिव प्रसाद शामिल थे.

