रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि दशक के पहले दूरदर्शी, विकासोन्मुखी और नये भारत का निर्माण करने वाले बजट को पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को हार्दिक बधाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है. यह बजट इस कार्य में तेजी लायेगा. बजट में भाजपा के मूलमंत्र अंत्योदय को आधार रखा गया है. बजट देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, आम आदमी की क्रय शक्ति को बढ़ाने और देश की प्रगति को गति देने वाला बजट है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा.

