BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विटामिन-बी की कमी का असर सीधा हमारी आंखो पर पड़ता है, जानें कैसे

by bnnbharat.com
January 8, 2020
in समाचार
विटामिन-बी की कमी का असर सीधा हमारी आंखो पर पड़ता है, जानें कैसे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 

आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में इंसान अपनी सेहत का ख्याल रखना ही भूल जाता है. उसे खुद के प्रति होश तब आता है जब बीमारी उसके शरीर को पूरी तरह अपने वश में कर चुका होता है. ऐसे में अगर हम पहले ही अपनी सेहत के लिए सर्तक हो जाएं तो कई बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सकता है. आज हम आपके आंखों से जुड़ी समस्या के बारें में बताने जा रहे हैं. यदि आपको भी ऐसे कुछ लक्षण की शिकायत दिखें तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

दरअसल, हमारे शरीर के हर हिस्से के लिए किसी न किसी विटामिन की जरूरत पड़ती है तो ठीक इसी तरह आंखों के लिए भी विटामिन-बी (Vitamin-B) जरूरी होता है. अगर इसकी कमी हो जाती है तो इसका सीधा असर हमारी आंखो पर पड़ता है.

बता दें अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक केवल गरीब देशों में ही नहीं बल्कि अमेरिका जैसे शक्तिशाली और विकसित देश में 40% लोगों को आंखों से जुड़ी ऐसी समस्याएं हैं, जो शरीर में विटमिन बी-12 की कमी के कारण होती हैं. लेकिन शोधकर्ताओं का ये भी कहना है कि ऐसा सिर्फ डायट के पोषण के कारण नहीं हो सकता है.

विटामिन-बी की कमी से होती ये समस्याएं

  • आंखों का पीला होना.
  • चीजें ब्लर यानि की धुंधली सी दिखना
  • आंख की पुतलियां लगातार ब्लिंक करते रहना
  • आंखों को स्थिर रखने में परेशानी होना

 सावधानी जल्द बरतें

अगर सही समय पर शरीर के जरूरत के हिसाब से विटामिन बी-12 का सेवन ना किया गया तो इस स्थिति में आंखों की रोशनी भी जा सकती है, क्योंकि यह दिक्कत हमारे नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है.

विटामिन-बी की कमी सबसे अधिक बुजुर्गों में देखने को मिलती है. इसका सबसे ज्यादा असर उनके आंखों पर पड़ता है. वहीं अगर इनके शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता है तो उन्हें कई और बीमारियां भी हो सकती है.

दूर करें  विटामिन बी-12 की कमी 

1. वेजेटेरियन चीजों से ज्यादा नॉनवेज पदार्थों से इस विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है.

2. मीट या अन्य नॉनवेज चीजें अधिक खाएं.

3. डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे, दूध, दही, मक्खन, पनीर के सेवन से इस कमी को दूर किया जा सकता है.

4. चिंता की बात यह भी है कि हमारी बॉडी लंबे समय तक इस विटमिन को स्टोर करके नहीं रखती है तो हमें इसके सप्लिमेंट्स लेते रहने की जरूरत होती है.

शोध के मुताबिक, ‘ऐसा इसलिए होता है क्योंकि विटमिन बी-12 का संबंध ब्लड में मौजूद रेड ब्लड सेल्स से होता है और इसके कारण शरीर में इन रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है.’

वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि केवल विटमिन बी-12 की कमी के कारण ही आंखों में आंख की पुतली का हिलते हुए महसूस होना या आंख की पलक में ऐंठन जैसी समस्या नहीं होती है. कई बार ऐसा किसी एलर्जी के कारण और अल्कोहल के अधिक सेवन के कारण भी होता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

48 घंटे से लगातार हो रही हिमाचल में मूसलाधार बारिश

Next Post

तबरेज अंसारी हत्याकांड पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक इरफान ने कहा- भाजपा व आरएसएस के लोगों ने की तबरेज की हत्या

Next Post
तबरेज अंसारी हत्याकांड पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक इरफान ने कहा- भाजपा व आरएसएस के लोगों ने की तबरेज की हत्या

तबरेज अंसारी हत्याकांड पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक इरफान ने कहा- भाजपा व आरएसएस के लोगों ने की तबरेज की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d