रांची : उप-महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कोकर चूना भट्टा स्थित विवेकानन्द पार्क का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पता चला कि पार्क र्में इंट का बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण कुछ आसामजिक तत्वों का लगातार आना-जाना होता है एवं पार्क की सुरक्षा के लिए पार्क का बाउंड्रीवाल का कार्य करवाना अति आवश्यक है. पार्क की जमीन थोड़ी नीचे दबने के कारण पार्क में बारिश का पानी पूरी तरह से जम जा रही हैं. इसके लिए पार्क में मिट्टी का भराव का कार्य भी जरुरी है.
पार्क में स्थित तालाब में सीढी की संख्या को बढ़ाने की आवश्यकता है। पार्क के तीन तरफ जो Path Way है, उसमे से छुटे हुए एक भाग में Path Way बना कर पहले से बने Path Way में मिलाना काम भी जरुरी है. साथ साथ ही साथ पार्क के मुख्य द्वार भी काफी टूट-फुट चुकी है. इसको देखते हुए उप-महापौर ने पार्क के सौन्दरिकरण का कार्य के साथ-साथ पार्क को और सुन्दर बनाने के लिए 14वें वित्त आयोग से मंगाएँ गये 75 लाख की राशि से संबंधित विभाग के इंजीनियर को इस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया.

