BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

vivo का नया स्मार्टफोन V17Pro, जानें खूबियां

by bnnbharat.com
September 26, 2019
in समाचार
vivo का नया स्मार्टफोन V17Pro, जानें खूबियां
Share on FacebookShare on Twitter

कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर, भारत के अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनियों में से एक vivo, अपने नए स्मार्टफोन के साथ भारतीय उपभोक्ताओं को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार है . प्रोफेशनल स्तर की फोटोग्राफी सोल्यूशन के साथ मोबाइल फोटोग्राफी को एक कला के रूप में पहचान दिलाने व जीवन के खास पलों को सजाकर रखने के लिए कटिबद्ध vivo का नया स्मार्टफोन vivo की इसी परम्परा को आगे बढ़ा रहा है . vivo का नया स्मार्टफोन V17Pro महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी, व मीडिया सेवी युवाओं और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. vivo V17Pro में 32 मेगापिक्सल डूअल पॉप अप सेल्फी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड सेल्फी कैमरा भी है, जिससे सेल्फी लेना एक खास अनुभव बन जाता है . यही कारण है कि vivo युवाओं में बेहद लोकप्रिय है . इसके कुछ खास फीचर्स इस प्रकार हैं –

32 मेगापिक्सल डूअल पॉप अप सेल्फी कैमरा

डूअल 32 मेगापिक्सल और सुपर वाइड ऐंगल फ्रंट कैमरे आपकी सेल्फी में एक खास आनंद व रोमांच का अनुभव पैदा करते हैं. सुपर वाइड ऐंगल सेल्फी- 8 मेगापिक्सल सेंसर  वाले सुपर वाइड ऐंगल कैमरे, 105 डिग्री तक का व्यू क्लिक करते हैं, जिससे कि आप खूबसूरत बड़े लैंडस्केप फोटो या फिर ज्यादा दोस्तों के साथ खूबसूरत सेल्फी ले सकते हैं . सुपर नाइट सेल्फी मोड- कई सारे फ्रेम्स को एक साथ ऑप्टीमाइज कर के रात में भी ब्राइट पिक्चर क्लिक करता है . विभिन्न तरीके के लाइट के स्रोतों में ये अलग भूमिका निभाकर आपकी सेल्फी में चार चांद लगाता है.

48 मेगापिक्सल एआई क्वाड रियर कैमरा

इसका रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल एआई क्वाड कैमरा सेटअप से युक्त है . यह आपके हाथ में एक प्रोफेशनल कैमरे के जैसा है . इसमें 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ, 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो, 8 मेगापिक्सल एआई सुपर वाइड ऐंगल + सुपर मैक्रो (2.5 सेंटीमीटर) और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा भी लगा है . जो कि अलग परिस्थितियों में भी ब्राइट व बेहतरीन पिक्चर्स क्लिक करते हैं. 48 मेगापिक्सल और अत्यधिक लाइट सेंसटिविटी के साथ इसका प्रमुख रियर कैमरा हर परिस्थिति में साफ, ब्राइट पिक्चर क्लिक करता है . अत्यधिक क्षमता वाला ये कैमरा पिक्चर के हर छोटे बिंदु व विवरणों को रिकॉर्ड करता है.

ऑप्टिकल जूमिंग

2x ऑप्टिकल जूमिंग व 10x डिजिटल जूमिंग, दूर स्थित लैंडस्केप पिक्चर्स लेने के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं . 13 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरे की सहायता से दूर के लैंडस्केप भी अब आप की पहुंच से बाहर नहीं हैं. एआई सुपर नाइट मोड- एआई सुपर नाइट मोड रात में फोटोग्राफी करते समय नॉइज कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो कि  फोटोग्राफी की कला और अनुभव को नई ऊंचाई प्रदान करता है . मल्टीफ्रेम नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी और अत्याधुनिक एचडीआर तकनीक रात में भी एक बेहतरीन परिणाम प्रदान करती है . इसके प्रयोग से रात के खूबसूरत नजारों को भी कैमरे में कैद किया जा सकता है .

एआई सुपर वाइड ऐंगल कैमरा- यह आपके फोटोज को 120 डिग्री तक बढ़ा देता है . जिससे आपको पिक्चर क्लिक करने के लिए ज्यादा रूम मिलता है . ज्यादा रूम आपकी रचनात्मकता को भी बढ़ाता है और स्वयं को एक्सप्रेस व औरों को इम्प्रेस करने के अवसर देता है.

सुपर मैक्रो

2.5 सेंटी मीटर तक के निकटतम दूरी पर फोकस, जो कि जीवन के छोटे छोटे खूबसूरत हिस्सों को स्पष्ट रूप से दिखाता है . जीवन के ऐसे मोती जिन्हें हम सामान्य आंखों से नहीं देख पाते, उन्हें देखने में ये हमारी सहायता करता है. एआई मेकअप- एक आधुनिक तकनीक जो कि बिना किसी समय के आपको एक पल में आकर्षक रूप देती है . पोज मास्टर- आपकी स्क्रीन पर एक फ्रेम उभरता है जो कि आपको एक स्टायलिश पोज के लिए  निर्देशित करता है और जिससे आप भीड़ से एकदम अलग दिखते हैं . तो बनाइए खुद को एक पोज मास्टर, vivo V17Pro से.

जहां तक बात की जाए इसके डिस्प्ले स्क्रीन की तो 6.44″ की सुपर एमोलेड अल्ट्रा फुल व्यू डिस्प्ले, गेमिंग व वीडियो का एक बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं . अगर बात करें vivo V17Pro के डिजाइन की तो फिंगर प्रिंट स्कैनिंग व पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ ऑटो रिट्रैक्शन की तकनीक भी है जो इसे दुर्घटना में क्षतिग्रस्त होने से बचाती है .

पूरे देश के लगभग 27 राज्यों और 5 केंद्र शासित राज्यों के 539 शहरों में ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीके से वितरण करने वाली vivo देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनियों में से एक है, जो कि 550 सर्विस सेंटर के बैकअप के साथ अपने ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है. vivo लगातार तकनीकी परिवर्तनों से लोगों को आश्चर्यचकित करती है . इसी श्रेणी में अपनी नई तकनीकों से सुसज्जित vivo V17Pro, vivo के उसी गृह निर्माण में एक नई ईंट है .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान को बताया टेरिस्तान

Next Post

गांधी परिवार भारत को और सोरेन परिवार झारखंड को समझता है अपनी जागीर : सीएम

Next Post
गांधी परिवार भारत को और सोरेन परिवार झारखंड को समझता है अपनी जागीर : सीएम

गांधी परिवार भारत को और सोरेन परिवार झारखंड को समझता है अपनी जागीर : सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d