BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वोडाफोन ने 99 और 555 रुपये वाले प्रीपेड प्लांस किए लॉन्च, यूजर्स को डाटा और एसएमएस की मिलेगी सुविधा

by bnnbharat.com
January 15, 2020
in समाचार
वोडाफोन ने 99 और 555 रुपये वाले प्रीपेड प्लांस किए लॉन्च, यूजर्स को डाटा और एसएमएस की मिलेगी सुविधा
Share on FacebookShare on Twitter

उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने  99 और 555 रुपये वाले प्रीपेड प्लांस लॉन्च किए हैं. यूजर्स को इन दोनों प्लांस में डाटा और एसएमएस की सुविधा मिलेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले वर्ष वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल और जियो ने टैरिफ की कीमतों में इजाफा किया था, जिससे लोगों को पहले की तुलना में ज्यादा पैसे चुकाने पड़े थे. वहीं, टैरिफ हाइक के बाद वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने ग्राहकों को राहत देने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी थी. तो दूसरी तरफ जियो ने टेलीकॉम बाजार में नए प्रीपेड प्लांस उतारे थे. तो चलिए जानते हैं वोडाफोन के नए प्लांस के बारे में.

वोडाफोन का 99 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन ने इस प्लान को उपभोक्ताओं के बजट को ध्यान में रखकर उतारा है. यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में 1 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा यूजर्स को जी5 की सब्सक्रिप्शन दी जाएगी, जिसकी कीमत 999 रुपये है. लेकिन इस प्लान को केवल राजस्थान, कोलकाता, तमिल नाडु, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और पश्चिम बंगाल के यूजर्स ही रिचार्ज करा सकेंगे. वहीं, इस पैक की वैधता 18 दिनों की है.

वोडाफोन का 555 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसमएस की सुविधा मिलेगी. साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे. इसके अलावा कंपनी जी5 और वोडाफोन प्ले की सब्सक्रिप्शन देगी. लेकिन, यह प्लान मुंबई के सर्कल में उपलब्ध है. वहीं, इस पैक की वैधता 70 दिनों की है.

वोडाफोन-आइडिया का 249 रुपये वाला प्लान

कंपनी ने 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए पेश किया है. यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी. साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे. वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है.

219 रुपये वाला वोडाफोन-आइडिया का  प्लान

वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 219 रुपये वाला प्लान पेश किया है. कंपनी इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1 जीबी ( कुल 28 जीबी डाटा) डाटा और 100 एसएमएस देगी. साथ ही यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग (ऑफ-नेट कॉलिंग) की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गला दबाकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

स्कूल में 5 शिक्षक मिले गैर हाजिर, निलंबित

Next Post
स्कूल में 5 शिक्षक मिले गैर हाजिर, निलंबित

स्कूल में 5 शिक्षक मिले गैर हाजिर, निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d