नई दिल्ली:- माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने बुधवार को एक नया फीचर जारी किया है. जिसके जरिए अब यूजर एक दूसरे को वॉयस मैसेज भेज सकते हैं. ट्विटर ने यह सेवा केवल भारत, ब्राजील और जापान में शुरु की है. अब पास ट्वीट के साथ ऑडियो वायस रिकॉडिंग भी भेज सकते हैं. ट्वीटर फिल्हाल इस खास फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इसलिए यह सबको नहीं दिखेगा मगर जल्द ही ट्विटर इसे पूरी तरह से लागू कर देगा.Twitter भारत पर कर रहा फोकस
ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा है कि ट्विटर भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है. वह जानते हैं कि ट्विटर के लिए भारतीय बाजार अहम हैं. ऐसे में यह ट्विटर नए-नए एक्सपेरिमेंट करके अनुभव ले रहा है. और भारतीय यूजरों को अच्छी सुविधा दे रहा है. वह कहते हैं कि ट्विटर वॉयस फीचर को लाने के लिए भारत में काफी उत्साहित है. यह फीचर यूजर्स को नया अनुभव देगा.
भारतीय बाजार में कई एक्सपेरिमेंट किए गए
भारत में ट्वीटर कई तरह के बदलाव करता रहता है ताकि नई-नई सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सके. अभी हाल में ट्वीटर ने भारतीय बाजार में Topics फीचर रॉलआउट किया था. यह फीचर हिंदी और अंग्रेजी भाषा दोनों को सपोर्ट करता है. इस फीचर के जरिए आप अपने पंसदीदा फील्ड में वर्चुअल मदद से नए लोगों के साथ जुड़े सकते है. इससे यूजर्स को काफी आसानी होती है.

