सिमडेगा:- ब्लड बैंक सदर अस्तपाल सिमडेगा के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन समाहरणालय परिसर में किया गया. उपायुक्त सिमडेगा श्री सुशांत गौरव के साथ समाहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रक्त दान किया. स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन दूसरी बार किया गया. जहां उपायुक्त ने दोनो बार स्वेच्छा से रक्त दान किया. उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान के लिए सभी को बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिले की जनसंख्या का एक प्रतिशत यूनिट ब्लड बैंक में हमेशा उपलब्ध होना चाहिए. जिससे जिलावासियों की गंभीर बीमारी या आपात स्वास्थ्य स्थिति के समय ब्लड की कमी पूरी की जा सके. ब्लड की कमी वालों के लिए जरूरत की पूर्ति जीवनदान जैसी है.इसे लेकर सरकार के मार्गदर्शन के आलोक में जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रक्तदान को जीवन दान बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को एक दूसरे के सहयोग के लिए तत्पर रहने की जरूरत है.उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है.

