BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, 1215 प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी

by bnnbharat.com
December 21, 2019
in समाचार
मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, 1215 प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, 1215 प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और अब सबकी नजर 23 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर टिक गयी है.

पांच चरणों के चुनाव में 65.23 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, इसके साथ ही 1215 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है.

मतगणना की तारीख नजदीक आने के साथ ही सभी प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ गयी है.

वहीं चुनाव परिणाम को लेकर आम मतदाताओं में भी उत्सुकता का माहौल है. राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की ओर से अपनी-अपनी जीत के दावे किये जा रहे है.

वहीं विभिन्न निजी टीवी चैनलों, सर्वेक्षण एजेंसियों और मीडिया कर्मियों द्वारा भी अपने-अपने अनुभव के अनुसार आकलन का सिलसिला जारी है.

मतों की गिनती 23 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की जाएगी. इसके उपरांत ईवीएम में दर्ज मतों को गिनने की प्रक्रिया शुरू होगी.

81 सीटों के लिए हुए चुनाव में 1215 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. इनमें 1087 पुरुष, 127 महिला और एक थर्ड जेंडर के प्रत्याशी हैं.

वहीं सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार ईचागढ़ और सबसे कम सात-सात उम्मीदवार पोड़ैयाहाट और सरायकेला विधानसभा सीट के लिए हैं. इसके अलावा सबसे ज्यादा पांच-पांच महिला प्रत्याशी बोकारो और झरिया सीट से चुनावी किस्मत आजमा रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मायावती ने कहा- जिद छोड़कर सरकार वापस ले CAA

Next Post

UP में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 1 की मौत, 5 घायल

Next Post
UP में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 1 की मौत, 5 घायल

UP में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 1 की मौत, 5 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d