BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार के अनवरत विकास के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को वोट दें: राजा चौधरी

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
बिहार के अनवरत विकास के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को वोट दें: राजा चौधरी
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के वरिष्ठ वैश्य नेता राजा चौधरी ने अपने चुनावी दौरों के दौरान आज कहा कि बिहार के अनवरत विकास के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को वोट दे. सिर्फ एनडीए के सरकार द्वारा ही बिहार का विकास संभव है, महागठबंधन तो एक ठगबंधन से ज्यादा कुछ भी नहीं है.

बिहार में मुख्यमंत्री के नजरिए से सिर्फ एक ही नाम सर्वप्रिय है, वह है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का. पिछले 15 सालों के शासनकाल में जिस तरह उन्होंने समाज के हर तबके के लोगों को साथ लेकर बिहार का विकास किया है, वह पूरे विश्व में उल्लेखनीय है. महिलाओं के विकास के लिए उनके कार्य तो सदा उल्लेखनीय रहेंगे.

चौधरी ने बिहार में 3 तारीख को मतदान होने वाले 17 जिलों के 94 विधानसभाओं का अपना तूफानी दौरा पूरा कर लिया. उनके साथ वैश्य समाज के दर्जनों राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भी बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर वैश्य समाज के लोगों को गोलबंद किया.

आज अपना प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए राजा चौधरी ने अपने सभी समर्थकों और साथियों से अपील की है कि अपने क्षेत्र के एनडीए के प्रत्याशियों को वोट करें और वोट अवश्य करें, साथ ही अपने संपर्क के हर लोगों को मतदान हर हाल में करने को प्रेरित करें. भारत वर्ष के नागरिकों का यह सबसे बड़ा कर्तव्य एवं नागरिक धर्म है, इसे एक पर्व के रूप में मनाएं.

पहले मतदान और फिर जलपान करें. कोरोना काल में चुनाव आयोग ने नागरिकों के सुरक्षा का खयाल रखते हुए बूथ की संख्या लगभग दुगनी कर दी है और साथ ही मतदान के समय को भी बढ़ा दिया है. बीमार और बुजुर्गों के सारी व्यवस्था अलग से है. इसलिए किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है, परंतु सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए संयम के साथ हर हाल में अपना मतदान करने की आवश्यकता है.

चौधरी ने सभी महिला वोटरों से खास अपील की है कि घर के कार्यों को जल्द से जल्द से निपटा कर मतदान जरूर करें, मुख्यमंत्री ने उनके लिए जो भी उल्लेखनीय कार्य किया है उसके एवज में आप सिर्फ मतदान कर ही उनका धन्यवाद कर सकते है और आप सभी को यह अवश्य करना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार का विकास तभी संभव है, जब इसकी कमान चिराग के हाथ में होगी: सूरज भान

Next Post

बरकट्ठा व गोरहर में अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Next Post
बरकट्ठा व गोरहर में अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

बरकट्ठा व गोरहर में अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d