BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा – मायावती

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in समाचार
वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा – मायावती

Vote our secret will not work for you - Mayawati

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: 

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बुधवार को कांशीराम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान बसपा प्रमुख ने उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया. मायावती ने ट्विटर के माध्यम से कांशीराम को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि “बामसेफ, डीएस4 व बीएसपी मूवमेन्ट के जन्मदाता व संस्थापक मान्य कांशीरामजी को आज उनकी पुण्यतिथि पर बीएसपी द्वारा देश व विशेषकर यूपी में अनेकों कार्यक्रमों के जरिए भावभीनी श्रद्धांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित. उपेक्षितों के हक में उनका संघर्ष था. वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा.”

मायावती ने लिखा, “दिल्ली में गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर स्थित प्रेरणा केंद्र में तथा लखनऊ में बीएसपी सरकार द्वारा वीआईपी रोड में स्थापित भव्य मान्यवर श्री कांशीरामजी स्मारक स्थल के आयोजनों में बहुजन नायक श्री कांशीराम जी को पुष्पांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित. उनके सपनों को साकार करने का संकल्प.”

उन्होंने आगे लिखा, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के मूवमेन्ट को समर्पित श्री कांशीरामजी जानते थे कि जातिवादी व संकीर्ण ताकतें साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडों से मूवमेन्ट को चुनौतियां देती रहेंगी. जिसका सूझबूझ से मुकाबला करके आगे बढ़ना है जिसका बेहतरीन उदाहरण यूपी है.”

ज्ञात हो कि पिछड़े, दलितों और आदिवासियों को राजनीति में एक अहम स्थान दिलाने वाले कांशीराम डॉ. भीमराव आंबेडकर के बाद दलितों के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं. बुधवार को उनकी 13वीं पुण्यतिथि है. 9 अक्टूबर 2006 को उनका निधन हुआ था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मांग मेरी सिंदूर…किसके नाम की ?

Next Post

इंडियन ऑयल में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 38 पदों पर निकली वैकेंसी

Next Post
इंडियन ऑयल में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 38 पदों पर  निकली वैकेंसी

इंडियन ऑयल में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के 38 पदों पर निकली वैकेंसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d