BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वीप कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में चल रहा है मतदाता जागरूकता अभियान

by bnnbharat.com
November 17, 2019
in समाचार
स्वीप कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में चल रहा है मतदाता जागरूकता अभियान

स्वीप कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में चल रहा है मतदाता जागरूकता अभियान

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: गुमला जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अधिकाधिक संख्या में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के निमित जिला के सभी प्रखण्डों में मतदाता जागरूकता हेतु विद्यालयों में रंगोली, फुटबाॅल प्रतियोगिता, महिला समूहों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली, शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता शपथ पाठ आदि के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है.

पिछली चुनाव में कम मतदान वाले क्षेत्र में चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम-

जिला के विभिन्न मतदान केन्द्रों जहां पिछले चुनाव में कम मतदान हुए थे वैसे क्षेत्रों में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूकत करने का प्रयास किया गया.

इस निमित अलबर्ट एक्का जारी प्रखण्ड के सिकरी पंचायत के असरो व पुन्दी, चैनपुर प्रखण्ड के भथौली गांव के ग्रामीणों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.

इस दौरान ग्रामीणों को 30 नवम्बर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने एवं अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए संकल्प दिलाया गया.

श्रमिक मित्रों ने चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम-

कामडारा प्रखण्ड के बानपुर गांव में श्रमिक मित्र द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान श्रमिक मित्रों ने ग्रामीणों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया.

मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान विधानसभा आम चुनाव के तहत गुमला व बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में 30 नवंबर एवं सिसई विधानसभा क्षेत्र में 07 दिसम्बर को होने वाले मतदान दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई.

साथ ही साथ अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान केन्द्रों पर लेकर जाने की अपील की गई.

विद्यालयों में रंगोली-फुटबाॅल प्रतियोगिता, चुनावी शपथ पाठ आदि का आयोजन कर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान-

भरनो प्रखण्ड के कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय भरनो में मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली व फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

साथ ही पालकोट प्रखण्ड के कंदर्प उच्च विद्यालय पालकोट, जारी प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुलुंग डेवीडीह जारी, चैनपुर प्रखण्ड के जीबीएमएस चैनपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरूमगढ़, डुमरी प्रखण्ड के आर सी बालिका मध्य विद्यालय नोवाडीह विद्यालय में संकल्प पाठ, फुटबाॅल प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.

इस दौरान विद्यार्थियों से अपने भैया-भाभी, मम्मी पापा, आस-पड़ोस के लोगों को मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र पर ले जाकर मतदान कराने का संकल्प दिलाया गया.

इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रकार स्लोगनों आदि रंगोलियां बनाई गई.

जन वितरण प्रणाली दुकानदारों ने चलाई मतदाता जागरूकता अभियान-

सदर प्रखण्ड के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सीताराम बैठा, मोहम्मद तनवीर, टोटो पंचायत के पीडीएस डीलर जावेद अंसारी, नगर पंचायत गुमला माता एसएचजी पीडीएस डीलर, फोरी के पीडीएस डीलर मो जैनुल, रायडीह प्रखण्ड की देवी महिला मंडल पीडीएस डीलरों, गुलाबी महिला मंडल रायडीह की पीडीएस डीलर, पीडीएस डीलर रामजतन साहु, भरनो प्रखण्ड के मसिया के पीडीएस डीलर विनय कुमार पंडा ने गांव में आम नागरिकों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया.

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को चुनावी तिथि, पोलिंग स्टेशन आदि के बारे में जानकारी देते हुए अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार के प्रयोग करने की अपील की.

महिला विकास मंडल की महिलाओं ने मतदाता रैली निकाल कर मतदाताओं के बीचत जागरूकता अभियान चलाया-

सदर प्रखण्ड के नदीम विकास महिला मंडल कतरी, महिला मंडल कोलम्बी, पालकोट प्रखण्ड के बंगरू महिला समूह, डुमरी प्रखण्ड के 07 सखी मंडलों की महिलाओं ने गांव के ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाया गया.

इस दौरान ग्रामीणों से अपील किया गया कि मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र में जाकर अपना मताधिकार का प्रयोग कर अपना कर्तव्य को निभाएं.

इस दौरान महिलाओं ने गांव में भ्रमण कर लोगों को मतदान करते हुए अपना कतव्र्य निभाने की अपील की.

रैली के दौरान आम जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में अपने साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों, 18 वर्ष के युवा मतदाताओं, गांव एवं आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान में शामिल होने की अपील की गई.

प्रखण्ड कर्मियों ने मतदाता जागरूकता हेतु निकाली मतदाता जागरूका रैली-

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भरनो की अगुवाई में प्रखण्ड कर्मी एवं अंचल कर्मियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया.

इसके अलावे जिला के विभिन्न प्रखण्डों में जेएसएलपीएस की महिला समूहों द्वारा भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर भी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छात्र संघ कार्यालय का हुआ उद्घाटन, ABVP के नेता रहे मौजूद

Next Post

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अहम बैठक

Next Post
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अहम बैठक

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अहम बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d